Headlines

देश को 2 नई वैक्सीन और मिली, कोरोना वैक्सीन कोवोवैक्स और कोर्बीविकेस

नई दिल्ली: देश में ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना की 2 नई वैक्सीन और एक एंटीवायरल ड्रग्स के इमरजेंसी इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। स्वाथ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने इस फैसले पर देश को बधाई दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने दो वैक्सीन कोर्बेवैक्स, कोवोवैक्स और एंटी-वायरल ड्रग मोलनुपिराविर के इमरजेंसी यूज की मंजूरी दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

ओमिक्रॉन का संक्रमण देश में तेजी से फैल रहा है। एक दिन में सबसे ज्यादा 135 मामले दर्ज हुए हैं, जिससे कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 670 हो गई। सोमवार को गोवा और मणिपुर में भी ओमिक्रॉन ने दस्तक दे दी। दोनों राज्यों में कल एक-एक मरीज मिले। ओमिक्रॉन अब तक 21 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में फैल गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *