कन्नूर: तमिलनाडु में आर्मी का एक हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है। जानकारी के मुताबिक इसमें CDS बिपिन रावत सवार थे। जानकारी के मुताबिक, अब तक तीन लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका समेत सेना के 14 अफसर सवार थे। अब तक 4 शव बरामद किए गए हैं, जो बुरी तरह जल चुके हैं।
हादसे के करीब एक घंटे बाद यह जानकारी दी गई कि जनरल रावत को वेलिंगटन के मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया है, हालांकि उनकी स्थिति क्या है, इस बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उनकी हालत के बारे में संसद में बयान देंगे।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने बुलाई हाई अलर्ट पर…
CDS रावत के हेलिकॉप्टर क्रैश होने के बाद दिल्ली में प्रधानमंत्री ने केंद्रीय कैबिनेट की आपातकालीन बैठक बुलाई, NSA चीफ अजीत डोभाल भी बैठक में मौजूद रहेंगे।
कई उच्च अधिकारी थे मौजूद
हेलीकॉप्टर में सेना के कई अधिकारी मौजूद थे। इसमें सीडीएस बिपिन रावत व उनकी पत्नी मधुलिका रावत के अलावा, ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद थे। इसके अलावा नायक गुरसेवक सिंह, नायक जितेंद्र कुमार, लांव नायक विवेक कुमार, लांस नायक बी.साई तेजा व हवलदार सतपाल मौजूद थे।
बता दे की, ये सभी एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे। अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद तीन लोगों को बचाया चुका है। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
दुर्घटनाग्रस्त हुआ सेना का यह हेलीकॉप्टर एमआई सीरीज का था। इसमें दो इंजन होते हैं। अभी मौके पर छह एंबुलेंस मौजूद हैं। कन्नूर में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश होने की सूचना है। इस हेलीकॉप्टर में सीडीएस बिपिन रावत भी मौजूद थे।
हादसे के जो विजुअल सामने आए हैं, उसमें हेलिकॉप्टर पूरी तरह क्षतिग्रस्त नजर आ रहा है और उसमें आग लगी हुई है। जनरल बिपिन रावत की स्थिति के बारे में अभी कुछ भी आधिकारिक तौर पर नहीं कहा गया है। उनकी पत्नी भी इस हेलिकॉप्टर में सवार थीं। जनरल बिपिन रावत 31 दिसंबर 2016 से 31 दिसंबर 2019 तक सेना प्रमुख के पद पर रहे। उन्होंने 1 जनवरी 2020 को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का जिम्मा संभाला।
#WATCH | Latest visuals from the spot (between Coimbatore and Sulur) where a military chopper crashed in Tamil Nadu. CDS Gen Bipin Rawat, his staff and some family members were in the chopper.
(Video Source: Locals involved in search and rescue operation) pic.twitter.com/YkBVlzsk1J
— ANI (@ANI) December 8, 2021
2 शव बरामद किए गए, पहाड़ी के नीचे और बॉडीज देखी गईं
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, हेलिकॉप्टर सुलूर एयरबेस से वेलिंगटन जा रहा था। इस पर 14 वरिष्ठ अधिकारी सवार थे। हादसे की जगह पर डॉक्टरों की एक टीम रवाना की गई है। सेना के अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। 2 शव बरामद किए गए हैं, जो कि 80% जल गए थे। इनकी पहचान की कोशिश की जा रही है। कुछ और शव पहाड़ी से नीचे दिखाई दे रहे हैं।
सेना का सबसे सुरक्षित हेलीकॉप्टर है Mi-17V5
भारतीय सेना का Mi-17V5 सबसे सुरक्षित हेलीकॉप्टरों में से एक है। किसी भी वीवीआईपी दौरे में इसी विमान का उपयोग किया जाता है। यह डबल इंजन का हेलीकॉप्टर है, जिससे एक इंजन में खराबी आने पर दूसरे इंजन के सहारे सुरक्षित लैंडिंग कराई जा सके। इस हेलीकॉप्टर की तुलना चिनूक हेलीकॉप्टर से की जाती है।

