जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंत्रिमंडल सदस्यों को जिलों के प्रभारी के रूप में नए सिरे से नियुक्त किया है। शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला अब अलवर के प्रभारी होंगे। लेकिन नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल जयपुर के प्रभारी यथावत बने रहेंगे। वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी को जैसलमेर, चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा को कोटा, कृषि मंत्री लालचंद कटारिया को बीकानेर जिले का प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह इंदिरा गांधी नहर मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय को अजमेर, जलदाय मंत्री महेश जोशी को भीलवाड़ा, राजस्व मंत्री रामलाल जाट को उदयपुर, खान मंत्री प्रमोद जैन भाया को झालावाड़ तथा पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह को दौसा जिले का प्रभारी बनाया गया है।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रमेश मीणा को भरतपुर, सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना राजसमंद, खाद्य मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास चित्तौड़, अल्पसंख्यक मामलात मंत्री साले मोहम्मद को टोंक, महिला बाल एवं विकास मंत्री ममता भूपेश को झुंझुनूं, सार्वजनिक निर्माण मंत्री भजनलाल जाटव को सवाई माधोपुर, सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली को पाली, अकाल राहत मंत्री गोविंद राम मेघवाल को श्रीगंगानगर एवं हनुमानगढ़, उद्योग मंत्री शकुंतला रावत को सीकर, परिवहन राज्य मंत्री बृजेन्द्र ओला को चूरू, कृषि विपणन राज्य मंत्री मुरारीलाल मीणा को प्रतापगढ़, सैनिक कल्याण राज्य मंत्री राजेन्द्र गुढा को बारां, विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी राज्य मंत्री जाहिदा खान को बूंदी, जनजातीय राज्य मंत्री अर्जुन सिंह बामणिया को जालोर, खेल मंत्री अशोक चांदना को करौली व धौलपुर, ऊर्जा राज्य मंत्री भंवर सिंह भाटी को डूंगरपुर व बांसवाड़ा, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री राजेन्द्र सिंह यादव को नागौर, श्रम राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई को बाड़मेर, आयुर्वेद राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग को जोधपुर एवं उपमुख्य सचेतक महेन्द्र चौधरी को सिरोही जिले का प्रभारी बनाया गया है।
