Headlines

जयपुर के शिक्षाविद एवं प्रगतिशील कृषक सुरेन्द्र अवाना राष्ट्रीय गोपाल रत्न अवार्ड 2021 से सम्मानित

आणंद/गुजरात। राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) भारत सरकार की ओर से जयपुर के शिक्षाविद एवं प्रगतिशील कृषक सुरेन्द्र अवाना को राष्ट्रीय गोपाल रत्न अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया उन्हें ये पुरस्कार केन्द्रीय मत्स्यपालन,पशुपालन एवं डेयरी केन्द्रीय कबिनेट मंत्री पुरूषोत्तम रुपाला, मत्स्यपालन,पशुपालन एवं डेयरी केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ.संजीव कुमार बालियान तथा डॉ.एल.मुरुगन राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड आनंद, गुजरात में प्रदान किया।

राष्ट्रीय गोपाल रत्न अवार्ड2021 में प्रशस्ति पत्र एवं पांच लाख रुपये प्रदान किए गए। राजस्थान राज्य को पहली बार राष्ट्रीय गोपाल रत्न अवार्ड2021 प्रथम पुरुस्कार मिला है | दुग्ध दिवस (डॉ.कुरियन का 100 वां जन्मदिन भी है ) पर राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) भारत सरकार द्वारा सुरेन्द्र अवाना को राष्ट्रीय गोपाल रत्न अवार्ड 2021 से नवाजा गया हैं |

जयपुर के शिक्षाविद एवं प्रगतिशील कृषक सुरेन्द्र अवाना राष्ट्रीय गोपाल रत्न अवार्ड 2021 से सम्मानित

अवाना को पूर्व में भी भारत सरकार राष्ट्रीय अवार्ड भारतीय कृषि अनुसन्धान संस्थान – नवोन्मेषी कृषक पुरुस्कार-2021,भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद् द्वारा राष्ट्रीय हलधर ऑर्गेनिक अवार्ड 2019, भारतीय चरागाह एवं चारा अनुसन्धान संस्थान झांसी द्वारा प्रगतिशील कृषक सम्मान 2020, राष्ट्रीय पशु आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो करनाल द्वारा नस्ल सुधार हेतु प्रशस्ति प्रमाण पत्र 2020, व राज्य सरकार द्वारा राजस्थान के राज्यपाल द्वारा गौ आधारित एवं एकीकृत कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कार्य करने पर 2019 में सम्मानित,कृषि विभाग की आत्मा योजना के अन्तर्गत वर्ष 2018 -19 के लिए मुख्यमंत्री द्वारा राज्य स्तरीय प्रथम पुरुस्कार, राजस्थान सरकार द्वारा जैविक खेती का प्रथम पुरस्कार 2021 व राज्य स्तरीय कई संस्थाओं द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *