Headlines

पेट्रोल-डीजल पर वैट वसूली को लेकर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने साधा निशाना, कहा- “ये सरकार की हठधर्मिता है”

पेट्रोल-डीजल

जयपुर : केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम किए जाने के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी प्रदेश की गहलोत सरकार पर निशाना साधा है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में पेट्रोल-डीजल पर सर्वाधिक वैट वसूलने वाली राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने जनता को राहत देने से साफ इनकार कर दिया है, यह प्रदेश कांग्रेस सरकार की हठधर्मिता है।

वसुंधरा राजे ने कहा कि साल 2018 में हमारी भाजपा सरकार ने जनता को राहत देने के लिए पेट्रोल और डीजल पर 4 प्रतिशन वैट कम किया था और इससे पढ़ने वाले करीब 2 हजार करोड़ रुपए का वित्तीय भार उस वक्त हमारी सरकार को वहन करना पड़ा था।

राजे ने कहा कि आज केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से पेट्रोल-डीजल पर 5 और 10 रुपये एक्साइज ड्यूटी कम करने के बाद अधिकतर राज्य सरकारों ने पेट्रोल और डीजल पर वैट कम कर दिया, लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार की हठधर्मिता यहां साफ दिखाई दे रही है। गहलोत सरकार ने वैट की दर कम न करते हुए जनता को राहत देने से इनकार कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *