जयपुर। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम प्रबन्धन द्वारा राज्य सरकार कर्मचारियों के अनुरूप रोड़वेज कर्मचारियों व अधिकारियों एवं पैंशनर्स के महंगाई भत्ते मे 7 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।
रोडवेज सीएमडी संदीप वर्मा द्वारा जारी आदेशानुसार रोडवेज कर्मचारियों व अधिकारियों एवं पैंशनर्स के महंगाई भत्ते में राज्य सरकार के अनुरूप 7 प्रतिशत वृद्धि कर 189 प्रतिशत से बढ़ाकर 196 प्रतिशत महंगाई भत्ते का भुगतान 01 जुलाई, 2021 से किया जाएगा। राजस्थान रोडवेज कर्मचारियों व अधिकारियों व पैंशनर्स के 7 प्रतिशत वृद्धि होने पर लगभग 2 करोड़ रू0 प्रतिमाह का वित्तीय भार पडेगा।
