Headlines

12 वां श्रीफल पत्रकारिता पुरस्कार समारोह 7 नवम्बर को

12 वां श्रीफल पत्रकारिता पुरस्कार समारोह 7 नवम्बर को

जयपुर/ भीलूड़ा। पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य और समर्पित योगदान के लिए धार्मिक श्रीफल परिवार अंतर्गत श्रीफल फाउण्डेशन की ओर से दिए जाने वाले प्रतिष्ठित 12वां श्रीफल पत्रकारिता पुरस्कार 2020 ,समारोह आगामी 7 नवम्बर 2021 को भीलूड़ा जिला डूंगरपुर (राज.) स्थित शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में होगा। धार्मिक श्रीफल परिवार के संस्थापक अंतर्मुखी मुनि सागर महाराज के सानिध्य में यह आयोजन होगा।

संस्थान के मनीष बैद, तृष्टि जैन ने श्रीफल पत्रकारिता पुरस्कारों की घोषणा करते हुए बताया कि समारोह में प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के क्षेत्र में काम कर रहे देश के छह पत्रकाराें काे पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर स्व. कर्पूरचंद्र कुलिश स्मृति श्रीफल पत्रकारिता पुरस्कार ग्रुप कार्टूनिस्ट/डिप्टी एडिटर, राजस्थान पत्रिका समूह के अभिषेक तिवारी, आचार्य अभिनंदन स्मृति श्रीफल पत्रकारिता पुरस्कार संपादकीय प्रभारी, दैनिक जागरण,धनबाद के डॉ चंदन शर्मा, अतुल्य सागर स्मृति श्रीफल पत्रकारिता पुरस्कार ,विशेष संवाददाता दैनिक भास्कर जयपुर के आनंद चौधरी,चारुकीर्ति भट्टरक स्वामी श्रवणबेलगोला स्मृति श्रीफल पत्रकारिता पुरस्कार प्रधान संवाददाता द टाइम्स ऑफ इंडिया जयपुर के मोहम्मद शोएब खान ,भगवान बाहुबली स्मृति श्रीफल पत्रकारिता पुरस्कार कन्टेन्ट एडवाइजर दूरदर्शन दिल्ली के कुंदन कुमार श्रीवास्तव, रत्न अम्मा हेगड़े धर्मस्थल स्मृति श्रीफल पत्रकारिता पुरस्कार सहायक निदेशक,जनसंपर्क मुख्यमंत्री कार्यालय,राजस्थान के तरुण जैन को पुरस्कृत किया जाएगा। गत वर्ष कोरोना के चलते लॉक डाउन होने से श्रीफल पत्रकारिता पुरस्कार का आयोजन नहीं हो सका था साल 2020 का श्रीफल पत्रकारिता पुरस्कार समारोह साल 2021 में आयोजित किया जा रहा है।

गौरतलब है कि श्रीफल पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 2009 से हुई, जिसके तहत अब तक 54 पत्रकारों को सम्मानित किया जा चुका है। वहीं इस बार श्रीफल पत्रकारिता पुरस्कार समारोह का आयोजन श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर भीलूड़ा के सौजन्य से होगा।

2009 से स्व. कर्पूरचंद्र कुलिश स्मृति और सन् 2009 से अतुल्य सागर स्मृति पुरस्कार में श्रीफल पुरस्कार देने का क्रम प्रारम्भ हुआ। उसके बाद सन् 2011 से भगवान बाहुबली स्मृति पुरस्कार, सन् 2013 से चारूकीर्ति भट्टारक स्वामी, सन् 2015 से अभिनंदन सागर स्मृति पुरस्कार, श्रवणबेलगोला स्मृति पुरस्कार और सन् 2017 से रत्न अम्मा हेगड़े धर्मस्थल स्मृति पुरस्कार देना प्रारम्भ हुआ।

इनकाे मिला पुरस्कार :

12 वां श्रीफल पत्रकारिता पुरस्कार समारोह 7 नवम्बर को
1. अभिषेक तिवारी

अभिषेक तिवारी पिछले 35 वर्षों से निरंतर एडिटोरियल कार्टूनिंग के एक्सपर्ट है। राजनैतिक ,सामाजिक विषयों पर धारदार कार्टूनिंग के लिए सारे देश में विख्यात है। देश के विभिन्न नामी समाचार पत्र – पत्रिकाओं में काम किया। पिछले 22 साल से राजस्थान में प्रतिष्ठित समाचार पत्र समूह ‘पत्रिका’ के साथ रहते हुए वर्तमान में ग्रुप कार्टूनिस्ट / ‘डिप्टी एडिटर’ के पद पर कार्यरत है। पत्रिका टीवी के रोजाना रात 8 बजे प्रसारित होने वाले ‘प्राइम टाइम’ शो के लोकप्रिय होस्ट है। प्रारम्भिक शिक्षा-दीक्षा मध्यप्रदेश के भिंड जिले में हुई। ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेज्युशन पुरातत्व शास्त्र में किया है।

12 वां श्रीफल पत्रकारिता पुरस्कार समारोह 7 नवम्बर को
2. डॉ. चंदन शर्मा

डॉ चंदन शर्मा झारखंड के धनबाद में दैनिक जागरण के संपादकीय प्रभारी हैं। धनबाद संस्करण के तहत ही गिरिडीह भी आता है। शिखर जी से कई स्टोरी देशभर आपके माध्यम से प्रकाशित होती रही है। इससे पहले वह जागरण जमशेदपुर व आइनेक्स्ट जागरण पटना (बिहार) के प्रभारी भी रह चुके हैं। जयपुर में राजस्थान पत्रिका व दैनिक भास्कर में पांच साल सीनियर स्तर पर पत्रकारिता कर चुके हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से और डॉक्टरेट की उपाधि राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर से प्राप्त की है।

12 वां श्रीफल पत्रकारिता पुरस्कार समारोह 7 नवम्बर को
3. आनंद चाैधरी

आनंद चौधरी राजस्थान के झुझनूं जिले के भहीन्दा खुर्द गांव के रहने वाले हैं। यह पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 1999 से सक्रिय है। इन्हाेंने पत्रकारिता में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म किया है। दैनिक भास्कर जयपुर में 19 मार्च 2014 से विशेष संवाददाता के रुप में काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर नोएडा मीडिया क्लब का फ्री स्पीच अवार्ड 19 जनवरी 2020 काे, उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए सवाई मानसिंह द्वितीय म्यूजियम की ओर सवाई ईश्वरी सिंह अवार्ड, वर्ष 2015-16 का राजस्थान का प्रतिष्ठित माणक अलंकरण अवार्ड 2 अक्टूबर 2017, लाडली मीडिया फाउंडेशन का जेंडर सेंसटिविटी के लिए वर्ष 2015-16 का लाडली मीडिया अवार्ड अक्टूबर 2016 व इसके अलावा पांच अन्य पुरस्कार भी मिले हैं।

12 वां श्रीफल पत्रकारिता पुरस्कार समारोह 7 नवम्बर को
4. मोहम्मद शोएब खान

मोहम्मद शोएब खान जयपुर में द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया के प्रधान संवाददाता हैं। शिक्षा, संस्कृति, जलवायु परिवर्तन, विधानसभा, मानवाधिकार उल्लंघन, सोशल मीडिया, युवा, अल्पसंख्यक मुद्दों, जनगणना रिपोर्ट और डेटा-आधारित पत्रकारिता से संबंधित समाचारों को को कवर करते रहे हैं। यह ईस्ट वेस्ट सेंटर (यूएस) के फेलो है। जिसने  दो सबसे बड़े लोकतंत्र अमेरिका और भारत के बीच की खाई को पाटने में योगदान दिया है। 2017 में शोएब वाशिंगटन डीसी, पेंटागन, मिनेसोटा में एफबीआई मुख्यालय आदि में अपने पेपर प्रस्तुत कर चुके हैं। जिनमें आतंकवाद, शरणार्थियों के संकट, मानवाधिकार आदि मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

12 वां श्रीफल पत्रकारिता पुरस्कार समारोह 7 नवम्बर को
5. कुन्दन कुमार श्रीवास्तव

उत्तरप्रदेश के इंदिरापुरम गाजियाबाद के रहने वाले है। पिछले 21 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है। शुरुआत इंडियन एक्सप्रेस से की थी। वर्तमान में दूरदर्शन में कंटेन्ट एडवाइजर के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। इससे पहले राज्य सभा टेलिविजन में कंटनेट कंसल्टेंट के पद पर थे। इंडिया टीवी, आजतक, स्टार न्यूज, लाइव इंडिया में विशिष्ट कार्यक्रम का संचालन किया है।

12 वां श्रीफल पत्रकारिता पुरस्कार समारोह 7 नवम्बर को
6. तरूण कुमार जैन

तरूण कुमार जैन राजस्थान के सवाई माधाेपुर के सारसाेप गांव के रहने वाले हैं। वर्तमान में मुख्यमंत्री कार्यालय जनसम्पर्क विभाग में सहायक निदेशक के ताैर पर पिछले 8 साल से सेवा में है। वर्ष 2005 से मई 2009 तक राजस्थान पत्रिका समूह में संपादकीय विभाग में विशेष सेवाएं दीं। वर्ष 2009 में RPSC के माध्यम से सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग में राजकीय सेवा में चयन हाेने पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग मुख्यालय में पदस्थापित रहते हुए विधानसभा सत्र, विशिष्ट एवं अति विशिष्ट व्यक्तियों, राजकीय यात्रा पर आए राष्ट्रपति, पीएम, केंद्रीय मंत्रियों की प्रेस कवरेज, सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय सेवाएं दीं। मीडिया प्रबंधन का कौशल इनकी विशिष्ठता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *