जम्मू : उधमपुर जिले में सुबह सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ था, जिसमें पायलट और को-पायलट की मौत हो गई है। हादसे के वक्त लोगों ने दोनों को मलबे से बाहर निकाला था, लेकिन अस्पताल ले जाने में दोनों की मौत हो गई।
पहाड़ी उधमपुर जिले के उपरी भाग में शिव गढ़ धार में खराब मौसम के कारण यह दुर्घटना हुई थी। स्थानीय लोगों ने पायलट्स को खींच कर चॉपर से बाहर निकाला था। इसका वीडियो सामने आया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया था, ‘स्थानीय लोगों ने उधमपुर के पटनीटॉप इलाके के पास एक हेलिकॉप्टर के गिरने की सूचना दी है। हमने एक टीम को वहां भेज दिया है।’
