जयपुर। सरकारी मुख्य सचेतक और हवामहल विधायक डॉ महेश जोशी ने अनूठी मिसाल पेश करते हुए चारदीवारी क्षेत्र में स्वयं के जन्मदिन के लगे होर्डिंग, पोस्टर-बैनरों को हटाया। डॉ. जोशी ने यह पहल कर गुलाबी नगरी की खूबसूरती और हेरिटेज संरक्षण के प्रति गंभीरता दिखाई।
डॉ. महेश जोशी के जन्मदिन अवसर पर उनके उत्साहित कार्यकर्ताओं ने शहर को होर्डिंग,पोस्टरों से पाट दिया था। जोशी ने कार्यकर्ताओं को बैनर, पोस्टर और होर्डिंग लगाने से मना भी किया था। आज विधानसभा की व्यस्तता से समय मिलते ही डॉ. महेश जोशी ने यह अभियान शुरू किया और खुद की बधाई के लिए लगे बैनर, पोस्टर हटाये।
जयपुर के इतिहास में डॉ. महेश जोशी ने ये नई मिसाल पेश की। डॉ. महेश जोशी ने नगर निगम प्रशासन को भी निर्देश दिये कि संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत शहर भर में अभियान चला पोस्टर बैनरों को हटाए।

