Headlines

गैंगस्टर लॉरेन्स विश्नोई ने जयपुर के व्यापारी से मांगी 1 करोड़ की रंगदारी, पुलिस में शिकायत दर्ज

लॉरेन्स विश्नोई

जयपुर: गैंगस्टर लॉरेन्स विश्नोई ने जयपुर के एक व्यापारी से रंगदारी मांगी है। लॉरेन्स विश्नोई ने बिल्डर को फोन कर 1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। उसने एक मोबाइल से व्यापारी को फोन करते हुए कहा कि मैं तिहाड़ जेल से लॉरेंन्स विश्नोई बोल रहा हूं। 2 दिन में 1 करोड़ की व्यवस्था कर रुपये पहुंचा देना। इसके साथ ही इस बारे में पुलिस को जानकारी देने पर शूटर का नाम लेकर व्यापारी को धमकी दी। बिल्डर ने जवाहर नगर थाने में इसकी शिकायत दी है। फोन आने के बाद से ही पीड़ित व्यापारी का परिवार भयभीत है।

पूरे देश में फैला हुआ नेटवर्क

आपको बता दें कि लॉरेन्स विश्नोई गैंग का नेटवर्क पूरे देश में फैला हुआ है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली एनसीआर के लिए यह गैंगस्टर सिरदर्द बना हुआ है। खास बात यह है कि इस गैंग के मुखिया के तिहाड़ जेल में बंद होने के बाबजूद भी कई लोग इसके निशाने पर हैं। इससे पहले भी बॉलीवुड स्टार सलमान खान और पंजाब के 4 बड़े सिंगर इसके निशाने पर होने की जानकारी सामने आई थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *