जयपुर। राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही में आज पहले दिन बिना किसी हंगामे के केवल आधे घंटे में ही समाप्त हो गईं। आज सदन में चार बिल पेश करने और 25 दिवंगत नेताओं और आकाशीय बिजली से मरने वालों को श्रद्धांजलि देने के बाद 11:30 बजे विधानसभा की कार्यवाही को कल तक के लिए स्थगित हो गईं । पहले दिन विधानसभा की कार्यवाही शांति से चली, इस बार विधानसभा के बजट सत्र को ही जारी रखते हुए सदन की बैठक बुलाई गई है।
सदन में आज 4 विधेयक रखे गए। इनमें राजस्थान पर्यटन व्यवसाय संशोधन विधेयक 2021, राजस्थान जीएसटी संशोधन विधेयक, राजस्थान विधियां संशोधन विधेयक 2021 और राजस्थान राज्य पथ परिवहन सेवा बिना टिकट यात्रा निवारण संशोधन विधेयक 2021 प्रमुख हैं। विधानसभा में इन बिलों को आगे बहस के बाद पारित करवाया जाएगा।
विधानसभा में कल हंगामे के आसार हैं क्योंकि बीजेपी विधायक सदन में सरकार को जमकर घेरेंगे। बीजेपी विधायक दल की बैठक में सरकार को कई मुद्दों पर घेरने की रणनीति बनाई गई है।
