Headlines

मेघवाल के लेटर बम पर भाजपा प्रभारी अरुण सिंह ने दी चेतावनी भरी प्रतिक्रिया, कहा – ‘ऐसे बयानों को पार्टी ठंडे बस्ते में नहीं डालने वाली है’

अरुण सिंह

जयपुर : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल के प्रतिपक्ष के नेता कटारिया पर किये गए लेटर बम हमले के बाद भाजपा के राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह का यह बयान सामने आया कि ऐसे बयानों को पार्टी ठंडे बस्ते में नहीं डालने वाली है, सही समय आने पर ध्यान रखा जाएगा, इस तरह की बयानबाजी से पार्टी को नुकसान होता है। वे बहुत सीनियर व्यक्ति हैं। इतना जरूर सबको ध्यान रखना चाहिए पार्टी सर्वोपरि है, पार्टी के हितों का नुकसान न हो।

सिंह ने आज जयपुर पहुंचने पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि लाखों कार्यकर्ता ऐसे हैं जिन्हें कुछ नहीं मिला है और वे दिन रात काम कर रहे हैं। जिन्हें विधायक, सांसद सहित सब पद मिल गए ऐसे लोग जब बोलते हैं तो कार्यकर्ताओं के मन में ठेस पहुंचती है। पहले व्यक्ति को अपने बारे में नहीं पार्टी के बारे में सोचना चाहिए। एक तरफ कार्यकर्ता पार्टी के लिए दिन रात मेहनत करते हैं, लेकिन इस तरह के बयान आते हैं तो नुकसान होता है। पिछले कुछ दिनों और महीनों से जो नेता बयान देते हैं हम आवश्य रूप से उनका संज्ञान ले रहे हैं। ऐसे बयानों पर सही समय पर पार्टी सही फैसला करेगी। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, ऐसे बयानों को नोट भी किया जा रहा है, सही समय आने पर इनका ध्यान रखेगी। इस तरह के बयानों को पार्टी ठंडे बस्ते में नहीं डालने वाली है।

डेमेज कंट्रोल में जुटे सिंह

अरुण सिंह ने जयपुर पहुंचते ही कैलाश मेघवाल के लेटर विवाद पर डेमेज कंट्रोल शुरू कर दिया है। इसे लेकर अरुण सिंह ने फीडबैक लिया। इस मामले में अरुण सिंह कैलाश मेघवाल से जवाब मांग सकते हैं। सिंह ने प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया और नेता प्रतिपक्ष गुलाबचदं कटारिया से भी इस मामले में फोन पर बात की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *