जयपुर। जन्माष्टमी के उत्सव पर जे एस जी रॉयल संगीनी द्वारा आयोजित रॉयल रासलीला का प्रोग्राम होटल सेल्फी में
हर्षोल्लास से मनाया गया। ग्रुप की संस्थापिका संगीता हरकावत, अध्यक्ष आशा खारेड,सचिव जुली कोठारी ने बताया कि प्रोग्राम में 60-70 लेडीज़ ने हिस्सा लिया ।
ग्रुप की तरफ से विजेता टीम को पुरस्कार दिया गया। सर्वश्रेष्ठ कान्हा सुप्रिया सुराणा को और सर्वश्रेष्ठ राधा सरोज नाहटा को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के संयोजक योगिता संचेती ,नेहा पारख, रुचि भंडारी ,मोनिका सुराना, ,दिशा मेहता ,मिताली जैन ,मोनिका कोठारी, प्रियंका भंडारी रहे।
