Headlines

AAP पार्टी निकालेगी अयोध्या, लखनऊ और नोएडा में ‘तिरंगा यात्रा’, राम मंदिर में भी रुकने की है योजना

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (AAP) उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले भारत की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष को मनाने लिए अयोध्या, लखनऊ और नोएडा में तिरंगा यात्रा निकालेगी। AAP पार्टी तिरंगा यात्रा के साथ-साथ अगले साल होने वाले चुनाव के लिए भी प्रचार करेगी।

पार्टी के सूत्रों ने बताया कि अयोध्या में यात्रा राम मंदिर में कुछ देर रुकेगी। यात्रा मध्य सितंबर में निकाली जानी है। आप नेता संजय सिंह ने कहा है कि आप रविवार को आगरा में और एक सितंबर को नोएडा में तिरंगा यात्रा निकालेगी।

इन यात्राओं में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी शामिल होंगे। आप पार्टी नेताओं ने कहा कि देश आजादी का 75वां वर्ष मना रहा है और इस यात्रा का उद्देश्य लोगों को जातिवाद और भ्रष्टाचार की राजनीति के खिलाफ एकजुट करना है।

यूपी में अगले साल होने हैं चुनाव

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। आप ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *