Headlines

भारत को टोक्यो पैरालिंपिक में मिला दूसरा मेडल, हाई जंप में निषाद कुमार ने जीता सिल्वर

Tokyo Paralympics 2020: टोक्यो पैरालिंपिक खेलों में भारत के निषाद कुमार ने हाई जम्प जैसे खेल में सिल्वर मेडल जीत इतिहास रच दिया है। निषाद कुमार ने टोक्यो पैरालिंपिक 2020 में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को एक और मेडल दिलाया है। शानदार प्रतिभा के धनी निषाद कुमार शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप 3 में पहुंचे थे। उनका मुकाबला अमेरिका के 2 एथलीट से था।

टोक्यो पैरालिंपिक में भारत को सिल्वर मेडल दिलाने वाले निषाद कुमार हिमाचल प्रदेश के ऊना के रहने वाले हैं। उन्होंने पैरालिंपिक खेलों की शुरुआत से पहले बेंगलुरु के कोचिंग कैंप में महीनों तक कड़ी मेहनत की थी। इस अहम मुकाबले से पहले उनके गांव में उनके लिए लगातार दुआएं मांगी जा रही थीं। इस मेडल के साथ ही गांव में खुशियों का माहौल है।

पीएम मोदी ने टोक्यो पैरालिंपिक खेल में निषाद कुमार को रजत पदक (सिल्वर मेडल) जीतने पर ट्वीट कर बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि वे एक असाधारण एथलीट हैं, मैं इससे बहुत खुश हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *