Headlines

सीएम विजय रूपाणी ने सिल्वर मेडलिस्ट भाविना पटेल को तीन करोड़ रुपये देने का किया ऐलान

Tokyo 2020 Paralympic Games: टोक्यो 2020 पैरालंपिक गेम्स में भारत की भाविनाबेन पटेल ने सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रचा दिया है। भाविना पटेल भारत के लिए टेबल टेनिस में मेडल जीतने वाली पहली खिलाड़ी हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने भाविनाबेन को तीन करोड़ रुपये इनामी राशि देने का ऐलान किया है।

विजय रूपाणी ने भाविना पटेल को पैरालंपिक में मेडल जीतने पर बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि भाविनाबेन को टोक्यो 2020 पैरालंपिक गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने के लिए बधाई। गुजरात सरकार की ओर से भाविनाबेन को तीन करोड़ रुपये दिए जाएंगे। ”

भाविनाबेन ने टोक्यो 2020 पैरालंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल का सफर तय किया। रविवार सुबह खेले गए फाइनल मुकाबले में भाविनाबेन को तीन की नंबर वन खिलाड़ी झाउ यिंग के हाथों हार का सामना करना पड़ा। भाविनाबेन ने स्वीकार किया कि वह फाइनल से पहले नर्वस हो गई थीं ।

टॉप रैंकिंग के खिलाड़ियों को हराया

भाविनाबेन से पहले भारत का कोई भी खिलाड़ी टेबल टेनिस में क्वाटर फाइनल तक भी नहीं पहुंच पाया था। लेकिन भाविनाबेन ने अपने कैंपेन में वर्ल्ड नंबर 8, वर्ल्ड नंबर 3 और वर्ल्ड नंबर 2 खिलाड़ी को भी मात दी। क्वार्टर फाइनल में भाविना ने वर्ल्ड नंबर टू और रियो ओलंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी को हराया था।

सेमीफाइनल में भी चीन की नंबर 3 खिलाड़ी को मात देकर भाविना पटेल ने भारत के लिए मेडल पक्का किया। उन्होंने कहा कि नामुमकिन कुछ भी नहीं होता है और मैंने इसे साबित किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *