Headlines

कोविड स्वास्थ्य सहायक नियुक्ति मामले को लेकर धरने पर बैठे नर्सेज

जयपुर। कोविड स्वास्थ्य सहायक नियुक्ति के मामले को लेकर आज बेरोजगार नर्सेज कर्मियों ने जयपुर सी.एम.एचओ(प्रथम) डॉक्टर नरोत्तम शर्मा के ऑफिस पर धरना एवं विरोध प्रदर्शन किया।

राजस्थान संविदा नर्सेज एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश शर्मा,राजस्थान प्राइवेट नर्सेज एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र चौधरी एवं महासचिव संदीप यादव ने बताया कि सीएमएचओ ने अभ्यर्थियों को आश्वस्त किया की आचार संहिता के तुरंत बाद ही नियुक्ति जारी कर दी जाएगी।

कोविड स्वास्थ्य सहायक नियुक्ति मामले को लेकर धरने पर बैठे नर्सेज

सीएमएचओ के आश्वासन के बाद करीबन 2 घंटे के धरने के बाद नर्सेज छात्र-छात्राओं ने अपना धरना समाप्त किया।साथ ही चेतावनी दी कि अगर आचार संहिता के तुरंत बाद नियुक्ति जारी नहीं की गई तो बेरोजगार नर्सेज अभ्यार्थी आमरण अनशन पर सी.एम.एचओ मुख्यालय में बैठेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *