जयपुर। विप्र फाउंडेशन का शिक्षा,संस्कार व स्वावलंबन का प्रमुख केन्द्र सेंटर फॉर एक्सीलेंस भवन का कल शुक्रवार को सलेमाबाद पीठ के श्री श्यामशरण देवाचार्य श्रीजी महाराज की गरिमामय उपस्थिति में भूमि पूजन होगा। भूमि पूजन के प्रात:10.15 बजे से 1.15 तक चलने वाले इस भव्य आयोजन में प्रमुख राजनेता,प्रशासनिक, पुलिस सेवा,न्यायिक सेवा आदि के अधिकारी व विप्र फाउंउेशन के देशभर से जयपुर पहुंच रहे पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
विप्र फाउंडेशन के संस्थापक संयोजक सुशील ओझा व राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर प्रसाद शर्मा ने बताया कि करीब 9 से 10 करोड़ रुपए की लागत से 47 हजार स्क्वायर फीट में बनने वाले इस छह मंजिला भवन में वैदिक शोध,कन्या छात्रावास,कौशल विकास, प्रशासनिक सेवाओं के लिए ट्रेनिंग व कोचिंग सेंटर, गेस्ट हाउस व सभागार आदि सुविधाओं से युक्त ये भवन होगा। भूमि पूजन समारोह को सफल व यादगार बनाने के लिए विफा जोन-1 के प्रदेशाध्यक्ष राजेश कर्नल, महामंत्री सतीश शर्मा,योगेश शर्मा, अजय पारीक, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र हर्ष, युवा प्रदेशाध्यक्ष पवन शर्मा नटराज, सचिव सुशील शर्मा व अजय गौड़, सद्भावना समिति के अध्यक्ष मनोज पाण्डे,पार्षद मुकेश काका,अंशु शर्मा जयपुर शहर अध्यक्ष शिवमोहन शर्मा,अनिल शर्मा आदि जुटे हुए हैं। आयोजन में महिलाओं की उपस्थिति भी बड़ी संख्या में रहेगी। इसके लिए महिला प्रकोष्ठ की टीम महामंत्री सुनीता शर्मा के नेतृत्व में आमंत्रण देने में जुटी हुई हैं।
इस बीच संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री सीए डॉ. सुनील शर्मा मुम्बई, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्यनारायण श्रीमाली मुम्बई, जितेन्द्र भारद्वाज दिल्ली,हरिनारायण व्यास हैदराबाद, तृणमूल कांग्रेस हिन्दी विभाग के प्रमुख स्वयंप्रकाश पुरोहित आज जयपुर पहुंच गए। विप्र फाउंडेशन की दृष्टि से पांच जोनों में विभक्त राजस्थान के सभी जिलों से प्रतिनिधि भी भूमि पूजन समारोह में भाग लेने जयपुर आ रहे हैं। मानसरोवर में शिप्रापथ पर मेट्रोमास होस्पिटल के पीछे सेंटर फॉर एक्सीलेंस के निर्माण स्थल को आगन्तुकों के स्वागत के लिए सजाया जा चुका हैं। समारोह से संबंधित जानकारी वाले होर्डिंग्स व बैनर से पूरा जयपुर शहर अटा पड़ा हैं। वर्षों से संजोया सपना पूरा होने पर विप्र फाउंडेशन कार्यकर्ताओं में इस आयोजन को लेकर जबरदस्त उत्साह है।


