जयपुर : जयपुर-सवाई माधोपुर रेल लाइन के पूर्ण रूप से विद्युतीकरण होने तथा बिजली के इंजन से ट्रेन संचालन प्रारंभ होने कारण इस रेल मार्ग से आने व जाने वाली निम्नलिखित ट्रेनों का संचालन उनके सामने दर्शाई गई तिथियों से पूर्ण रूप से इलेक्ट्रिक इंजन से किया जाएगा।
ये ट्रेनें है
02939 जयपुर- पुणे स्पेशल सप्ताह में दो बार 16 अगस्त से, 02940 जयपुर -पुणे स्पेशल सप्ताह में दो बार 17 अगस्त से, 02955 मुंबई -जयपुर स्पेशल दैनिक 17 अगस्त से, 02956 जयपुर- मुंबई स्पेशल दैनिक 18 अगस्त से, 02967 चेन्नई- जयपुर स्पेशल सप्ताह में दो बार 17 अगस्त से, 02968 जयपुर -चेन्नई स्पेशल सप्ताह में दो बार 20 अगस्त से, 02969 कोयंबटूर- जयपुर स्पेशल साप्ताहिक 20 अगस्त से, 02970 जयपुर -कोयंबटूर स्पेशल साप्ताहिक 24 अगस्त से, 09773 इंदौर -जयपुर स्पेशल सप्ताह में दो बार 16 अगस्त से, 09774 जयपुर -इंदौर स्पेशल सप्ताह में दो बार 20 अगस्त से, 02975 मैसूर -जयपुर स्पेशल सप्ताह में दो बार 19 अगस्त से, 02976 जयपुर- मैसूर स्पेशल सप्ताह में दो बार 18 अगस्त से, 09230 मुंबई -जयपुर स्पेशल सप्ताह में दो बार 19 अगस्त से, 09229 जयपुर -मुंबई स्पेशल सप्ताह में दो बार 17 अगस्त से, 09233 बांद्रा टर्मिनस -जयपुर स्पेशल साप्ताहिक 16 अगस्त से, 09234 जयपुर -बांद्रा टर्मिनस स्पेशल साप्ताहिक 17 अगस्त से, 09714 सिकंदराबाद -जयपुर स्पेशल साप्ताहिक 16 अगस्त से, 09713 जयपुर- सिकंदराबाद स्पेशल साप्ताहिक 21 अगस्त से, 02979 बांद्रा -टर्मिनस जयपुर स्पेशल सप्ताह में तीन बार 17 अगस्त से, 02980 जयपुर -बांद्रा टर्मिनस स्पेशल सप्ताह में तीन बार 18 अगस्त से।
