Headlines

प्रदेश में बकरी चराने वाला तक सुरक्षित नहीं : पूनिया

जयपुर : BJP प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने प्रदेश में बढ़ते अपराधों को लेकर एक बार फिर CM अशोक गहलोत और उनकी सरकार को आड़े हाथ लिया है। सतीश पूनिया ने कहा, राजस्थान में आजादी के बाद यह पहली सरकार है, जिसकी कानून व्यवस्था इतनी खराब है। ढाई साल में सबसे ज्यादा कानून व्यवस्था ध्वस्त हुई है। अपराधी राजस्थान को देश भर के नक्शे पर ढूंढते होंगे, क्योंकि राजस्थान से सु​रक्षित कोई जगह उनके लिए नहीं है। प्रदेश में बकरी चराने वाले बुजुर्ग से लेकर बच्ची तक सुरक्षित नहीं हैं।

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को यहां अपराध नहीं दिखते

BJP प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से पूनिया ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, यथा राजा तथा प्रजा। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को जहां गैर कांग्रेस दल की सरकारें हैं। उन प्रदेशों में अपराध दिख जाते हैं। राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है। यहां उन्हें अपराध नहीं दिखते। अपराधियों में भय खत्म हो गया। सरकार का इकबाल खत्म हो गया। प्रदेश मादक पदार्थों के माफिया की राजधानी हो गया। प्रदेश में गृहमंत्री है नहीं। पुलिस कमजोर हुई है।  गहलोत अपनी कैबिनेट का फैसला नहीं कर पा रहे हैं। नया गृह मंत्री बनाने की हमारी सलाह कहां मानेंगे । पूनिया ने कहा, RPSC के पूर्व में चेयरमैन भगोड़े साबित हुए। उन्हें तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने ही बनाया था। डोटासरा के खिलाफ आज भी हमारी मांग वही है। डोटासरा से CM को इस्तीफा लेना चाहिए।

वर्चुअल  मुख्यमंत्री

भाजपा में पोस्टर होर्डिंग को लेकर कोई विवाद नहीं है। वरिष्ठ नेताओं ने समय-समय पर बयान दिए हैं। भाजपा में सब नेताओं का सम्मान है।  पूनिया ने कहा, मुख्यमंत्री वुर्चअल हैं। इतिहास में उन्हें वर्चुअल सरकार चलाने वाले मुख्यमंत्री के रूप में याद किया जाएगा। मुख्यमंत्री हैलिकॉप्टर से बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर सकते थे। पीड़ितों के आंसू पोंछते तो बेहतर होता, लेकिन सीएम घर से बाहर ही नहीं निकल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *