Headlines

भूपेन्द्र यादव आशीर्वाद यात्रा पर आने की गलती ना करें, जनता-किसान घुसने नहीं देंगे, कपड़े भी फट सकते हैं

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने आशीर्वाद यात्रा पर 19 व 20 अगस्त को राजस्थान आ रहे केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेन्द्र यादव को इशारों ही इशारों में चेताया है कि केंद्र की भाजपा सरकार से आक्रोशित जनता कहीं उनके भी कपड़े न फाड़ डाले। डोटासरा ने कहा कि जनता गांवों में घूसने नहीं देगी। किसान गांव में घुसने नहीं देंगे। भूपेन्द्र यादव जी ये गलती ना कर ले, क्योंकि जनता में आक्रोश है।

किसानों की पीड़ा पर नमक ना छिड़के

डोटासरा ने कहा कि ऐसा कल-परसों हो चुका हैं। उनका इशारा श्रीगंगानगर में भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल के कपड़े फाडें जाने की तरफ था। हालांकि, साथ ही इस चेतावनी से पलटते हुए कहा ऐसा होना नहीं चाहिए, लेकिन आप तानाशाही व हिटलरशाही पर आ जाओ तो जनता आक्रोशित हो जाती हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि किसानों की पीड़ा पर नमक छिड़कने के लिए केन्द्र का कोई मंत्री नहीं आए तो बेहतर हैं।

काम फूटी कौड़ी का किया नहीं आशीर्वाद लेने आ रहे हैं

उन्होंने आरोप लगाया कि ढ़ाई साल में फूटी कौड़ी का काम किया नहीं,अब दूबारा किस बात का आशीर्वाद मांग रहे हैं। काम करने के लिए सांसद और मंत्री चुने है। भूपेन्द्र यादव की कभी शक्ल तो देखी है क्या कभी। वे कभी यहां आए तो है क्या। ढाई साल में यादव प्रदेश के लिए एक फूटी कौड़ी का काम केन्द्र से लेकर आएं हैं क्या। क्या वे इस बात का आशीर्वाद मांग रहे है कि देखो हमने जो पहले बने हुए थे उनको पछाड़ दिया और हम बन गए। या वे क्या ये कहने आ रहे है कि वो तो निक्कमे निकले। उन्हें पता नहीं उन पर क्या बित रही है ये वे ही जानते हैं।

Read More: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव 19 और 20 अगस्त को प्रदेश में निकालेंगे आशीर्वाद यात्रा

जनता ने आशीर्वाद देकर पहले ही गलती कर दी

डोटासरा ने आईएएस अफसरों को लाकर केन्द्र में मंत्री बनाने की भी यह कहते हुए आलोचना की कि जो जनता के दर्द को समझते है उनको तो मंत्री बनाया नहीं। मोदी-अमित शाह की हां में हां भरे उन्हें मंत्री बनाया गया हैं। उन्होंने केन्द्र पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए निन्दा की और कहा कि मोदी, नड्डा व पूनियां इन मंत्रियों व सांसदों से कहे कि जनता के काम करें और पांच साल पूरे होने पर काम की बात लेकर जनता के बीच जाए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि किसान रो रहा हैं। उसके पास खाने को दाने नहीं। जनता अब महसूस कर रही है कि उनको पांच साल पहले आशीर्वाद देकर गलती कर दी उसकी सजा ही जनता भुगत रही हैं। अब जनता ये गलती फिर से नहीं करने वाली।

पंचायत चुनाव में हम जीतेंगे

पंचायत चुनावों में भारी बहुमत से जीतने का दावा करते हुए डोटासरा ने कहा कि राज्य सरकार ने विकास के जो काम किए हैँ और कोरोना में जो सम्बल प्रदान किया है उसके आधार पर हम वोट मांगेंगे। भाजपा व आरएसएस को कोसते हुए उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में ये लोग कहा चले गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *