जयपुर : दोपहर को सांगानेर स्थित वाटिका में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिर गई। मकान में काम कर रहे 7 मजदूर दब गए। बताया जा रहा है कि हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई। वहीं चार घायल बताए जा रहे है। हादसे की सूचना पर सिविल डिफेंस की टीम व सांगानेर पुलिस मौके पर पहुंची है। दीवार गिरने पर मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया गया। वही उन्हें अस्पताल में तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया।
सांगानेर सदर थानाधिकारी हरीपाल सिंह ने बताया कि वाटिका में गवार ब्राह्मण गांव में गिरीश के मकान का निर्माण चल रहा था। दोपहर को मकान पर मजदूर काम कर रहे थे। अचानक दीवार ढह गई। दीवार गिरने पर 7 लोग दब गए। मजदूरों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मदद को आ पहुंचे। सांगानेर सदर पुलिस भी पहुंची। वहां पर सिविल डिफेंस की टीम को भी लगाया गया।
पूरे मलबे को देखकर एक-एक कर घायलों को बाहर निकाला गया। हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल में पहुंचाया। मजदूरों के सिर में ईंटों से लगने पर काफी चोटें आई थी। हादसे में तीन लोगों की मृत्यु होना बताया जा रहा है। वहीं 4 लोगों को घायल बताया जा रहा है। हादसा का कारण क्या रहा और कैसे हुआ। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
