Headlines

Odisha Indore Stadium: ओडिशा में 693.35 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगे 89 नए स्टेडियम

ओडिशा: ओलिंपिक खेलो के संपन्न होने और भारतीय टीम के बेहतर प्रदशन को देख ओडिशा सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य में खेलों के लिए बेहतर सुविधाएं और इन्फ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने को लेकर 693.35 करोड़ रुपये की लागत से 89 बहुउद्देश्यीय इनडोर स्टेडियम (Odisha Indore Stadium) बनाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में ये फैसला लिया गया है। राज्य सरकार ने कहा है कि इन स्टेडियम का निर्माण अगले 18 महीनों में हो जाएगा। साथ ही महामारी और आपदा के दौरान इन स्टेडियमों को जरुरत के हिसाब से अस्पतालों में परिवर्तित किया जा सकेगा।

89 बहुउद्देश्यीय इनडोर स्टेडियम (89 Odisha Indore Stadium) राज्य के सभी शहरी क्षेत्रों में बनाए जाएंगे जिससे कि आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का परचम लहराने के लिए खिलाड़ियों को तैयार किया जा सके। बता दें कि, ओडिशा सरकार भारत की पुरुष और महिला हॉकी टीम दोनों ही की ऑफिसियल स्पॉन्सर भी है। इसके साथ ही राज्य सरकार के प्रयासों से ही 2018 में हॉकी विश्व कप का आयोजन भुवनेश्वर में किया गया था।

स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स के तहत बनेंगे स्टेडियम

राज्य सरकार के निर्णय के अनुसार, 18 महीने की अवधि के भीतर 693.35 करोड़ रुपये के निवेश से स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स के तहत ये इंडोर स्टेडियम बनाये जायेगे। इन स्टेडियम में बैडमिंटन, टेबल टेनिस, योगा, जिम्नेजियम आदि की सुविधा होगी। इनडोर स्टेडियमों को भी 200 किमी प्रति घंटे की हवा की गति का सामना करने के लिए डिजाइन किया जाएगा। इंडोर स्टेडियमों में छात्रों को योग और अन्य शारीरिक व्यायामों में प्रशिक्षित करने की सुविधा भी होगी। जमीनी स्तर पर प्रोफेशनल कोचिंग दी जाएगी।

स्टेडियमों का उपयोग चक्रवात, बाढ़ आदि प्राकृतिक आपदाओं के दौरान रिलीफ सेंटर के तौर पर किया जाएगा। बता दें कि, वर्तमान में, ओडिशा के राउरकेला में सबसे बड़े हॉकी स्टेडियम के निर्माण का कार्य चल रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *