नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक तथा नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने सोमवार को दिल्ली के निर्माण भवन में स्थित स्वास्थ्य मंत्रालय में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया से उनके कार्यालय में मुलाकात की। सांसद बेनीवाल ने नागौर संसदीय क्षेत्र की परबतसर तहसील के ग्राम नडवा निवासी शैतान सिंह राजपूत के 10 माह के पुत्र तनिष्क सिंह के इलाज को लेकर चर्चा की तथा उन्हें एक पत्र सौंप बताया कि तनिष्क को
मस्कुलर अट्रॉफी टाइप -1 नामक दुर्लभ बीमारी है और इस बीमारी के लिए 16 करोड़ रुपये का इंजेक्शन विदेश से आयात करना पड़ेगा जो तनिष्क के परिजनों के लिए वहन करना सम्भव नहीं है। मंत्री मांडविया ने तत्काल विभागीय अधिकारियों से वार्ता की और सांसद को तनिष्क के इलाज के लिए पूरा भरोसा दिलाया ।
यह मांग भी की
सांसद ने नागौर जिला मुख्यालय पर सीजीएचएस आरोग्य केंद्र स्वीकृत करने की मांग की।सांसद ने केंद्रीय कार्मिको व भूतपूर्व केंद्रीय कार्मिको व पैरा मिल्ट्री जवानों की मांग पर मंत्री के समक्ष उनकी मांग रखी। गौरलतब है कि सांसद ने इस मामले को लेकर विगत दिनों नागौर कलक्टर को भी पत्र लिखकर समुचित प्रस्ताव बनाकर सक्षम स्तर पर भेजने के निर्देश दिए थे।
एम्स जोधपुर में व्याप्त अनियमितताओ को लेकर मंत्री से की शिकायत
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के साथ हुई मुलाकात के दौरान सांसद हनुमान बेनीवाल ने जोधपुर स्थित एम्स में संविदा आधारित ली गई भर्ती में हुए भ्र्ष्टाचार,एम्स में व्याप्त अनियमित्तताओ सहित कई मुद्दों से अवगत करवाया। साथ ही कहा एम्स पर लोगो का भरोसा है ऐसे में जिस तरह मनमर्जी से एम्स के प्रोटोकॉल की धज्जियां वहां सिस्टम में बैठे कुछ लोगो के कारण उड़ रही है वो चिंताजनक है ।

