स्पोर्ट्स/नई दिल्ली : जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने ऑलिंपिक एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल जीतकर 121 साल पुराने सपने को पूरा कर दिया। उन्होंने शनिवार को खेले गए जेवलिन थ्रो के फाइनल मुकाबले में 87.58 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
नीरज की इस ऐतहासिक जीत के साथ पूरा देश जश्न में डूबा हुआ है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें इस ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने उनसे खुद फोन पर बातचीत की। गृह मंत्री अमित शाह, सेना प्रमुख और राहुल गांधी से सोनिया गांधी तक ने भी उन्हें इस ओलिंपिक में गोल्ड भारत के नाम करने पर बधाई दी।
नीरज चोपड़ा की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद अब उन पर इनामों की जमकर बारिश शुरू हो गई है। उन्हें जीत के 3 घंटे में ही 13.75 करोड़ रुपए कैश प्राइज देने का ऐलान कर दिया गया। नीरज को राज्य सरकारों से लेकर रेलवे, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और इंडियन ऑलिपिंक एसोसिएशन ने अपनी ओर से कैश रिवॉर्ड देने का ऐलान किया है।
Javelin thrower Neeraj Chopra wins the first #Gold medal for India at #Tokyo2020; throw 87.58 meters in first attempt #OlympicGames #Olympics2020 #NeerajChopra #OlympicGamesTokyo2020 #TokyoOlympics #Tokyo2021
Video credit : @Olympics pic.twitter.com/xvIZiaVlGH— Impact Voice (@impactvoicenews) August 7, 2021
हरियाणा सरकार क्लास-वन जॉब और रियायती जमीन देगी
हरियाणा से आने वाले नीरज को राज्य के मुख्यमंत्री ने 6 करोड़ रुपए नकद और क्लास-वन जॉब देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि हम पंचकूला में एथलीटों के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का निर्माण करेंगे। नीरज चाहें तो हम उन्हें वहां का प्रमुख बनाएंगे। नीरज को 50% रियायत के साथ हरियाणा सरकार प्लॉट भी देगी।

