Headlines

16 अगस्त से उदयपुर के लिए शुरू होगी हॉली डे स्पेशल ट्रेन

holiday special train will start for udaipur from august 16

जयपुर : रेलवे ने यात्रियों की मांग पर जयपुर से उदयपुर के लिए नई ट्रेन शुरू की है। ये ट्रेन रोजाना संचालित होगी और इसमें स्पेशल किराया लिया जाएगा। ट्रेन नंबर 09721 जयपुर -उदयपुर स्पेशल जयपुर से 16 अगस्त से रोजाना सुबह 6:15 बजे रवाना होगी और दोपहर 1:30 बजे उदयपुर पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन 09722 उदयपुर – जयपुर स्पेशल उदयपुर से दोपहर 3:05 बजे चलकर रात 10:15 बजे जयपुर पहुंचेगी।

ये ट्रेन फुलेरा, किशनगढ़, मदार, अजमेर, नसीराबाद, विजयनगर, भीलवाड़ा, चंदेरिया, बेरच, कपासन, मावली, राणाप्रतापनगर रुकेगी। ट्रेन के लिए यात्रियों की ओर से काफी दिनों से मांग की जा रही है। फिलहाल ट्रेन में रिजर्वेशन से ही टिकट बुकिंग होगी। साथ ही स्पेशल किराए पर यात्रा कर सकेंगे। ट्रेन के चलने से अजमेर, भीलवाड़ा व उदयपुर जाने वाले यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *