Headlines

बजरंग पूनिया ने जीता कुश्ती में कांस्य, कजाकस्तानी पहलवान को दी मात

tokyo olympics 2020 wrestler bajrang punia loses to haji aliyev in semis of mens freestyle 65kg to play for bronze

टोक्यो: टोक्यो ओलिंपिक में भारत ने छठा मेडल जीत लिया है। भारत के स्टार रेसलर बजरंग पूनिया ने फ्री स्टाइल कुश्ती के 65 किलोग्राम वर्ग में कजाकिस्तान के दौलत नियाजबेकोव को 8-0 से हरा दिया। भारत ने इसके साथ ही सबसे सफल रहे 2012 लंदन ओलिंपिक के मेडल रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। लंदन में भारतीय दल ने 6 मेडल जीते थे।

पिता ने कहा था- ब्रॉन्ज लाएगा बजरंग
क्वार्टर फाइनल में शानदार शुरुआत करने के बाद बजरंग सेमीफाइनल मुकाबला हार गए थे। बजरंग के पिता ने कहा था कि बेटा आज तक कभी खाली हाथ नहीं लौटा है, वह ब्रॉन्ज जरूर लाएगा। पूरे देश की दुआएं उसके साथ हैं। एक महीना पहले उसके घुटने में चोट लग गई थी, फिर भी वह सेमीफाइनल तक पहुंचा। बजरंग ने पिता की बात को सच कर दिखाया है।

पीएम मोदी ने बजरंग पूनिया को दी बधाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *