Headlines

कंगाल हो चुका है पाकिस्तान प्रधानमंत्री आवास को किराये पर देने का किया ऐलान

कंगाल हो चुका है पाकिस्तान प्रधानमंत्री आवास को किराये पर देने का किया ऐलान

नई दिल्ली : वित्तीय संकट से गुजर रहा पाकिस्तान अब लगता है जैसे पूरी तरह कंगाल हो चुका है। पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था गर्त में जा चुकी है और इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि अब पड़ोसी मुल्क ने अपने प्रधानमंत्री के आवास को भी किराये पर देने का ऐलान किया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के इस्लामाबाद में स्थित आधिकारिक आवास को किराये पर देने का ऐलान कर दिया गया है। दरअसल अगस्त 2019 में पाकिस्तान की सत्तारुढ़ पार्टी ने प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास को यूनिवर्सिटी में बदलने का फैसला किया था। जिसके बाद पीएम इमरान खान ने यह आवास खाली कर दिया था। लेकिन अब सरकार ने विश्वविद्यालय बनाने की योजना को टाल दिया है। पाकिस्तान की फेडरल सरकार ने पीएम आवास को अब कल्चरल, फैशन, एजुकेशनल और अन्य इवेंट्स के लिए किराये पर देने का फैसला किया है। बता दें कि इस्लामाबाद में पीएम इमरान खान का यह आवास रेड जोन में आता है।

पीएम आवास को किराये पर देने और इसकी निगरानी करने के लिए दो कमेटी भी बनाई गई है। यह कमेटी आवास के अंदर होने वाले कार्यक्रमों के दौरान अनुशासन बनाए रखने और पीएम हाउस से संबंधित डेकोरम को मेन्टेन रखने पर नजर रखेगी। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फेडरल कैबिनेट जल्द ही पीएम आवास से होने वाली आमदनी को लेकर भी चर्चा करेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *