टोक्यो : टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympic) में पीवी सिंधु ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने रविवार को ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में चीनी खिलाड़ी को हराकर यह उपलब्धि हासिल कर ली। सिंंधु ओलंपिक (Tokyo Olympic) में लगातार दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। भारत के लिए इस ओलंपिक में यह दूसरा मे़डल है। सिंधु की इस उपलब्धि से पूरे देश में खुशी की लहर है। सिंधु ने इस मुकाबले में शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और पहले गेम में चीनी खिलाड़ी को 21-13 से हराकर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। इसके बाद भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेडल अपने नाम कर लिया।
दोनों के बीच अब तक 16 मैच हुए
सिंधु और जियाओ के बीच अब तक कुल 16 मैच हुए हैं। इसमें से जियाओ ने 9 मैच और सिंधु ने 7 मैच जीते हैं। सिंधु ने जियाओ को पिछले दोनों मैच में हराया है। इस मैच से पहले सिंधु ने चीनी खिलाड़ी को 21-19, 21-19 से हराया था।
