Headlines

खबरे छपवाई जा रही हैं, सुर्खिया बंटोरने से खुशी मिलती हो तो उन्हें मुबारक- डॉ. रघु शर्मा

जयपुर : चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने शिकायतों को लेकर जिन मंत्रियों के नाम मीडिया में सामने आएं उनको नकारते हुए कहा कि ऐसा कुछ है नहीं, सब अच्छा काम कर रहे हैं। खबरें छपवाई जा रही हैं। सुर्खियां बंटारने से खुशी मिल रही हैं तो उन्हें मुबारक।

डॉ. रघु शर्मा आज कांग्रेस विधायकों से चल रही रायशुमारी के दूसरे दिन अजमेर संभाग से अपनी बात कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व राजस्थान के प्रभारी अजय माकन के समक्ष रखने आएं थे। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आपने जो नाम छापे हैं वो सब अच्छा काम कर रहे हैँ। धारीवाल जी की शानदार परफॉर्मेंस है तो डोटासरा जी भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हैं। स्वयं की बात करते हुए कहा कि कोरोना में शानदार काम हुआ है जिसे देश के प्रधानमंत्री तक ने सराहा हैं। फीडबक में ऐसी कोई बात मंत्रियों को लेकर माकन के समक्ष आई ही नहीं। ये तो कुछ लोग सुर्खियां बंटोरने के लिए मीडिया में छपवा रहे हैं। वे इसमें ही खुश है तो उन्हें मुबारक। जो दिखता है वह है नहीं, जो हैं वह दिखता नहीं। यह बात उन्होंने मंत्रियो को लेकर लगे आरोपों और शिकायतों को लेकर कही।

डोटासरा ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी

चिकित्सा मंत्री का इशारा पायलट समर्थकों की तरफ था। हालांकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने आज मीडिया से दूरी बना ली और अपने ऊपर लग रहे किसी तरह के आरोपों पर सफाई नहीं दी। मीडिया ने जब उनसे बात करने की कोशिश की तो वे नो कमेंटस कहते हुए चले गए। हालांकि, सरकारी उप मुख्यसचेतक महेन्द्र चौधरी ने कहा कि मैं भी एक जिले का प्रभारी हूं। प्रभारी को कांग्रेसजनों से मिलकर उनकी समस्याएं सुननी चाहिए।

आलाकमान सर्वोच्च सत्ता

सरकारी मुख्यसचेतक डॉ. महेश जोशी ने कहा कि इस मंथन से अमृत निकलेगा। उन्होंने कहा कि जिसके मन में जो बात होगी वह करेगा, आलाकमान के सामने बात रखने का सबको हक हैं। मंत्रिमण्डल फेरबदल का जहां तक सवाल है वह एक स्वभाविक प्रक्रिया हैं। इस रायशुमारी को केवल मंत्रिमण्डल फेरबदल से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। आलाकमान किसी भी पार्टी का हो सर्वोच्च सत्ता होती हैं। आलाकमान से सबको उम्मीद रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *