Headlines

कांग्रेस व समर्थित विधायकों की राय जानने माकन जयपुर पहुंचे

जयपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व राजस्थान के प्रभारी अजय माकन आज रात नौ बजे की स्पाइश जेट फ्लाइट से जयपुर पहुंच गए। माकन यहां दो दिनों तक कांग्रेस व समर्थित विधायकों से वन टू वन मिलेंगे और मंत्रियों आदि के कामकाज की परफोरमेंस जानेंगे। संगठन को लेकर भी सुझाव लेंगे।

 विधायकों से वन टू वन 

विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में होने वाली विधायकों की माकन से ये मुलाकात कल सुबह ठीक दस बजे शुरू हो जाएगी,क्योकि प्रत्येक विधायक को सात मिनट का समय दिया गया हैं। जयपुर,कोटा व भरतपुर संभाग के विधायक अपनी बारी से जिलेवार मिलेगे। जिलों के मुलाकात का समय भी निर्धारित किया गया हैं। माकन व विधायकों के बीच होने वाली इस वन टू वन मुलाकात का जो समय चार्ट जारी किया गया है उसके अनुसार रात 8.05 बजे तक मुलाकात चलेगी।

अगले दिन उदयपुर, जोधपुर, अजमेर ओर बीकानेर संभाग के विधायकों की मुलाकात शाम 7 बजे तक होनी है उसके बाद मुख्यमंत्री आवास पर सभी विधायकों के भोज का आयोजन रखा गया हैं जिसमें माकन भी उपस्थित रहेंगे। विधायकों से क्या फीडबैक निकलकर आता है उसके बाद कांग्रेस आलाकमान क्या कदम उठाती है और राज्य में कैसा फेरबदल सत्ता व संगठन में देखने को मिलेगा इस पर सबकी निगाहेे हैं।

WhatsApp Image 2021 07 27 at 10.09.34 PM

माकन का स्वागत 

इस बीच माकन के जयपुर पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा व कांग्रेस प्रदेश सचिव पुष्पेंद्र भारद्वाज ने अगवानी की। सांगानेर हवाई अड्डे पर कांग्रेस नेता अवध शर्मा की टीम ने भी माकन का स्वागत किया। शर्मा के साथ माकन का स्वागत करने वालों में जयपुर नगर निगम हैरिटेज के उप महापौर असलम फारूकी, ब्लॉक अध्यक्ष अनवार अहमद, मनोज पाण्डे, जाकिर खान , पार्षद अंजली ब्रह्मभट्ट, जय वशिष्ट आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *