Tokyo Olympic 2020: टोक्यो ओलिंपिक 2020 में बॉक्सिंग में भारत के लिए मेडल की सबसे बड़ी उम्मीद एमसी मैरीकॉम (Mary Kom) है। जिन्होंने डोमिनिका की हर्नांडिज गार्सिया के खिलाफ राउंड ऑफ 32 का मुकाबला जीतकर टोक्यो ओलंपिक में अपने अभियान का शानदार आगाज किया है।
मैरीकॉम (Mary Kom) अपना आखिरी ओलिंपिक खेल रही है। मैरीकॉम के लिए फ़्लाईवेट कैटेगरी में 51 किलोग्राम भार वर्ग का ये मुकाबला आसान नहीं था। हालांकि अपने अनुभव का फायदा उठाते हुए मैरीकॉम 4-1 के अंतर से जीत हासिल करने में कामयाब रही और अगले राउंड में जगह बना ली।
मैरीकॉम ने कैसे जीता अपना पहला राउंड
मैरीकॉम ने पहले राउंड में जीत के साथ बढ़त बना ली है। लेकिन इसके बाद उनसे 15 साल छोटी हर्नांडिज ने मुकाबले में वापसी की और जोरदार पंच लगते हुए दूसरा दौर अपने नाम कर लिया। तीसरे राउंड में भारत की स्टार बॉक्सर मैरीकॉम ने मुकाबले में हर्नांडिज को वापसी का कोई मौका नहीं दिया और अपने पंचों के दम पर मैरीकॉम ने पदक की राह में एक कदम और बढ़ा दिया है।
अगले राउंड में कोलम्बिया की इंग्रिट वलेंसिया से होगा मुकाबला
राउंड ऑफ 16 में मैरीकॉम का मुकाबला तीसरी वरीयता प्राप्त कोलम्बिया की इंग्रिट वलेंसिया से होगा। वलेंसिया 2016 के रियो ओलंपिक खेलों की कांस्य पदक विजेता हैं।
