Headlines

पीसीसी में भी पायलट समर्थक दिखे उत्साहित, जिंदाबाद के लगे नारे

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस की ओर से राष्ट्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल के स्वागत में रखे गए कार्यक्रम में प्रदेश के प्रमुख नेताओं में पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट की मौजूदगी ही अहम थी । यूं आने को तो मंत्री बीड़ी.कल्ला,डॉ. महेश जोशी सहित कई वरिष्ठ नेता थे पर पायलट अपने समर्थक विधायकों के साथ जैसे ही पहुंचे कांग्रेस मुख्यालय के बाहर जमा भीड़ ने जोरदार ढंग से अगवानी की। सचिन पायलट जिंदाबाद के नारे भी सुनाई दिए।

बैठक में भी सबका फोकस पायलट पर ही था। पायलट समर्थकों की मीटिंग के दौरान भी नारेबाजी जारी थी जिसके चलते पायलट को उन्हें शांत करने के लिए समर्थक विधायकों को भेजना पड़ा। सचिन पायलट समर्थक सड़क से लेकर सोशल मीडिया पर हर दम सक्रिय रहते हैं।

विधायक मुकेश भाकर ने मीडिया से बात करते हुए कहा, पायलट जनाधार वाले नेता हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब व देशभर में जो बदलाव हुआ है उसे देखते हुए उन्हें भी उम्मीद हैं। रामनिवास गावड़िया भी बोले कि जब सीएम ने सोनिया गांधी पर फैसला छोड़ दिया तो अब कुछ न कुछ होगा ही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *