Headlines

कांग्रेस के जिलाध्यक्षों की घोषणा अगले तीन-चार दिन में होने की उम्मीद

जयपुर। कांग्रेस के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति अगले तीन- चार दिनों यानी 26 जुलाई के बाद कभी भी हो सकती हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा ने अपना पैनल बना राजस्थान के प्रभारी अजय माकन को भेज दिया है। माकन भी जिलाध्यक्षों के नामों के ऐलान से पूर्व अंतिम मशक्कत करने में जुटे हैं।

माकन के निकटवर्ती सूत्रों के अनुसार कुछ जिलों को छोड़कर जिलाध्यक्षों के नामों को लेकर आम सहमति बन चुकी हैं। अगर अन्य नामों की घोषणा में कोई रूकावट भी आई तो दो दर्जन जिलोंं के जिलाध्यक्षों की पहली सूची जारी कर दी जाएगी बाकी बचे जिलाध्यक्ष चर्चा के बाद कुछ समय बाद बना दिए जाएंगे।

काउंट-डाउन शुरू

प्रदेश कांग्रेस में संगठन विस्तार की चल रही कवायद के बीच कांग्रेस जिलाध्यक्षों की नियुक्ति का काउंट-डाउन शुरू हो चुका है। जिलाध्यक्षों की दौड़ में शामिल कई नेता इसके चलते ही दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं तो कुछ नेता भी अपने चेहते को जिलाध्यक्ष बनाने के लिए यहां दिल्ली में हैं।

जयपुर शहर और देहात जिलाध्यक्ष नामों में पेंंच फंसा

सूत्रों के अनुसार जयपुर शहर और जयपुर देहात जिलाध्यक्ष के पदों पर पेंच फंसा हुआ है। जयपुर शहर और देहात अध्यक्ष पद पर किसी भी एक नाम पर आम सहमति नहीं बन पाने के चलते जयपुर जिलाध्यक्ष का मामला अटका हुआ हैँ। जयपुर शहर में ब्राह्मण जिलाध्यक्ष बनाए जाने की संभावना हैं। मुख्यमंत्री की राय भी जयपुर के जिलाध्यक्ष के नाम में महत्वपूर्ण रहेगी।

अगले चरण में आ सकती है पीसीसी

इसके अगले चरण में पीसीसी पदाधिकारियों की भी घोषणा हो सकती हैं। पंजाब व उत्तराखंड में जो चार-चार कार्यकारी अध्यक्ष का फार्मूला अपनाया गया है संभवत: राजस्थान में भी कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं। कार्यकारी अध्यक्ष बनाने की बात तो सचिन पायलट के पीसीसी अध्यक्ष के समय भी आई थी,लेकिन पायलट ने इसे सिरे से खारिज कर दिया था। चूंकि अब पायलट नहीं है और डोटासरा को लेकर दोनों ही गुट पूरी तरह संतुष्ट नहीं है ऐसे में कार्यकारी अध्यक्ष की कवायद चल रही बताई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *