Headlines

विप्र फाउंडेशन का जयपुर में सेंटर फॉर एक्सीलेंस भवन का शिलान्यास शीघ्र

जयपुर। विप्र फाउंडेशन के जयपुर में प्रस्तावित महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट सेंटर फॉर एक्सीलेंस भवन का निर्माण कोविड बाधक नहीं बना तो अगले माह भव्य समारोह के साथ प्रारंभ हो जाएगा। मानसरोवर में नीरजा मोदी स्कूल के पास बनने वाले इस छह मंजिला भवन में वैदिक रिसर्च, आईएएस, आरएएस जैसी प्रमुख सिविल सेवा भर्ती परीक्षाओं की कोचिंग, कन्या छात्रावास, एक शानदार ऑडिटोरियम की सुविधाएं होगी।

सेंटर के शुभारंभ की तैयारियों का जायजा लेने जयपुर पहुंचे विप्र फाउंडेशन के संस्थापक संयोजक सुशील ओझा ने विप्र फाउंडेशन जयपुर जोन-1 की बैठक में ये जानकारी दी तथा इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को लेकर संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारियों से चर्चा की। ओझा ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के निर्माण की सभी औपचारिकता पूरी कर ली गई है।

Vipra Foundation to lay foundation stone of Center for Excellence building in Jaipur soon

बैठक को संस्था की संरक्षक महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष ममता शर्मा, पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व विधायक शंकर लाल शर्मा व मुकेश दाधीच, पुष्पेन्द्र भारद्वाज, जोन प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट राजेश कर्नल, राष्ट्रीय महामंत्री पवन पारीक, राष्ट्रीय मंत्री विनोद अमन, प्रदेश महामंत्री अजय पारीक व प्रदेश संगठन महामंत्री सतीश चन्द्र शर्मा, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र हर्ष, युवा प्रदेश अध्यक्ष पवन शर्मा नटराज, जोन 1-डी के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश व्यास लीखवा, संजीव सुरोलिया, महिला प्रकोष्ठ महामंत्री सुनीता शर्मा आदि ने संबोधित किया।

बैठक में अन्य संगठनात्मक मुद्दों पर भी चर्चा की गई। बैठक में पचास से अधिक विफा पदाधिकारी मौजूद थे। अध्यक्षता राजेश कर्नल व संचालन सतीश शर्मा ने किया।

Vipra Foundation to lay foundation stone of Center for Excellence building in Jaipur soon

तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली राजस्थान की यात्रा पर ओझा ने सबसे दिल्ली में विप्र फाउंडेशन के तीन मंजिला भवन का पूजन कर शुभारंभ किया। इसके बाद राजस्थान यात्रा पर पहुंचे ओझा ने बीकानेर, डूंगरगढ़, रतनगढ़, सीकर आदि स्थानों पर संगठन से जुड़े पदाधिकारियों से मुलाकात की तथा विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरे में उनके साथ संस्था के मुख्य संरक्षक सत्यनारायण शर्मा भी साथ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *