Headlines

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया चाकसू में 33 केवी ग्रिड सबस्टेशन का लोकार्पण

जयपुर: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चाकसू में गरुड़ वासी बाईपास स्थित 33 केवी ग्रिड सब स्टेशन का शनिवार को वर्चुअल लोकार्पण किया। इस अवसर पर वर्चुअल रूप से ऊर्जा मंत्री डॉ बुलाकी दास कल्ला एवं स्थानीय विधायक वेद प्रकाश सोलंकी भी मौजूद रहे। वही 33kv ग्रिड सब स्टेशन चाकसू पर नगर पालिका अध्यक्ष कमलेश बैरवा तथा कृषि मंडी पूर्व चेयरमैन हरि नारायण चौधरी ने लोकार्पण की रस्म अदायगी की। नगर पालिका अध्यक्ष कमलेश बैरवा ने संबोधित करते हुए कहा कि 33केवी ग्रेड स्टेशन की चालू होने के पश्चात क्षेत्र के लोगों को बहुत राहत मिलेगी पर्याप्त बिजली मिल सकेगी।

WhatsApp Image 2021 07 17 at 7.45.57 PM 1

उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं विधायक वेद प्रकाश सोलंकी का आभार जताया। इस अवसर पर जयपुर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कविता गुर्जर, नगरपालिका उपाध्यक्ष सीताराम गुर्जर, कृषि मंडी पूर्व उपाध्यक्ष अवध शर्मा ,प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव सियाराम कसाना, विधानसभा सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर राम रतन सैनी ,पार्षद पंचायत समिति सदस्य सीताराम गुर्जर, पार्षद विक्रम सांवरिया ,अमजद हुसैन, शौकीन गुर्जर ,आसिफ खान ,जुगल राजावत ,पवन सांवरिया ,ठेकेदार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश खटाना ,XEN करण सिंह मीणा,AEN अनिल कुमार गुप्ता,JEN अनिल कुमार मीणा ,शंकर लाल गोरा सहित सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *