Headlines

बिजली उपभोक्ताओं और विद्युत कर्मियों की मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे जननेता डॉ किरोड़ी लाल मीणा

बिजली उपभोक्ताओं और विद्युत कर्मियों की मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे जननेता डॉ किरोड़ी लाल मीणा

जयपुर। बिजली उपभोक्ताओं और विद्युत कर्मियों की मांगों को लेकर भाजपा से राज्यसभा सदस्य व जननेता डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने आज अपने निवास से हजारों लोगों के साथ कूच किया और बिजली महकमे के अधिकारियों के सामने मांगों को जोरशोर से ढंग से रखा।

डॉ. किरोड़ीलाल ने अधिकारी-कर्मचारी एवं बिजली समस्याओं से पीड़ित लोगों के साथ जैसे ही अपने निवास से शासन सचिवालय की तरफ कूच किया तो पुलिस प्रशासन ने भीड़ को स्टेट हैंगर रोड होते हुए यातायात मैदान की और मोड़ दिया। उसके बाद प्रशासन ने वार्ता का प्रस्ताव दिया, 11 सदस्य प्रतिनिधि मंडल विद्युत भवन सीएमडी दिनेश कुमार सिंह ने वार्ता के लिए आमंत्रित किया।

ggg e1626090448807

डॉ. किरोड़ीलाल मीणा के साथ 11 सदस्यीय मंडल विद्युत भवन पहुंचा विद्युत भवन में सीएमडी के सामने निम्न मांगे रखी। डॉ मीना ने कहा उपभोक्ताओं की बिजली विभाग द्वारा भारी लूट की जा रही है जिसमें भारी-भरकम बिजली के बिल जारी करना बीसीआर भरने के नाम पर उपभोक्ताओं को लूटना तथा राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के चलते लोगों को दुर्भावना ग्रसित होकर बीसीआर भरना उपभोक्ताओं से पैसे लेकर बीसीआर को रफा-दफा करना, पेंडिंग कृषि कनेक्शन जारी नहीं होने से राज्य के उपभोक्ता पूरी तरह से त्रस्त हैं। उन्होंने मांग रखी कि :-

  1. दिल्ली सरकार की तर्ज पर 300 मिनट तक सभी उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली दी जाए।
  2. पंजाब सरकार की तर्ज पर किसानों को कृषि कनेक्शन हेतु मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जाए।
  3. किसानों को कृषि कनेक्शन तुरंत उपलब्ध कराये जाए।
  4. सभी उपभोक्ताओं के बिजली बिल 1 माह के बजाय 2 माह में जारी किए जाएं।
  5. बिजली विभाग बिल चार्ज, स्थाई शुल्क, विद्युत शुल्क एवं नगरिया उपकर आदि के नाम पर उपभोक्ताओं को लूट रहा है इसे तुरंत बंद किया जाए।
  6. स्मार्ट मीटर सिंगल फेस के लिए ढाई हजार रुपए और 3 फेस के लिए ₹5000 के कीमत से लगाए जा रागे है, इस लूट को समाप्त किया जाए।
  7. सरकार की बजट घोषणा के अनुसार किसानों को ₹1000 की सब्सिडी दी जानी थी इसे तुरंत सरकार द्वारा जारी किया जाए।
  8. बीसीआर के नाम पर लूट बंद की जाए।
  9. किसानों को कड़ाके की सर्दी में ठंड में खेत में खड़े होकर खेत की सिंचाई करनी पड़ती है इसलिए सरकार को किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध करवाएं।
  10. फर्जी T&D लॉस के स्थान पर वास्तविक लॉस दर्शाया जाए तथा यह फर्ज़ीवाड़ा करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाए।

बिजली उपभोक्ताओं और विद्युत कर्मियों की मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे जननेता डॉ किरोड़ी लाल मीणा

सरकार विद्युत विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की इंटर डिस्कॉम स्थानांतरण नीति जल्द बनाये

डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने विद्युत कर्मियों की मांग रखते हुए कहा,
विगत 20 वर्षों में एक बार भी विद्युत कर्मचारियों एवं अधिकारियों का एक डिस्कॉम से दूसरे डिस्कॉम में स्थानांतरण नहीं हुआ है। जिसके कारण कर्मचारियों व अधिकारियों पर पारिवारिक जिम्मेदारियों का भी मानसिक दबाव बना रहता है जिससे वह आए दिन विद्युत हादसों का शिकार हो रहे हैं। अतः एक डिस्कॉम से दूसरे डिस्कॉम में स्थानांतरण नीति बनाई जाए।

उन्होंने कहा,राजस्थान का एकमात्र विभाग है जिसमे पारस्परिक स्थानांतरण नहीं होते हैं विद्युत निगमों में तकनीकी कर्मचारियों व अधिकारियों के इंटर डिस्कॉम स्थानांतरण की समस्या है जिसका निस्तारण अति आवश्यक है एवं कर्मचारी अधिकारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है अतः सरकार इस स्थानांतरण नीति को तुरंत बनाये।

विधुत भवन में सीएमडी दिनेश कुमार ने हमारी सभी मांगे सुनी इसके बाद दिनेश कुमार सिंह ने आश्वासन दिया कि सरकार इन मुद्दों को गंभीरता से लेकर इन मांगो को जल्द ही क्रियान्वित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *