हरलीन के ‘हैरतअंगेज’ कैच की PM मोदी ने की जमकर तारीफ

हरलीन के ‘हैरतअंगेज’ कैच की PM मोदी ने की जमकर तारीफ

नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य हरलीन देओल ने जब से इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में एमी जोन्स का बाउंड्री के पास जबरदस्त कैच पकड़ा है, तब से ही उनके कैच की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। उनके कैच की अब तक सचिन तेंदुलकर, मिताली राज जैसे दिग्गज खिलाड़ी तारीफ कर चुके हैं और अब इसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी नाम शामिल हो गया है।

पीएम मोदी ने की हरलीन की तारीफ

पीएम मोदी (PM Narendra Modi) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से हरलीन देओल (Harleen Deol) की वीडियो शेयर की है। ये हरलीन के कैच का वीडियो है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीएम ने हरलीन को टैग कर ये वीडियो अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया और लिखा, ‘Phenomenal, well done’.

harleen NEW

बता दें कि इससे पहले हरलीन के इस कैच की तारीफ करते हुए मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने लिखा था कि, ‘यह हरनील देओल द्वारा लाजवाब कैच था। जाहिर तौर पर यह मेरे लिए साल का सबसे बेस्ट कैच है।’ हरलीन देओल (Harleen Deol) का ये कैच देखकर हर कोई हैरान रह गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और हर जगह उनके इस कैच की तारीफ हो रही है।

हरलीन ने इंग्लैंड पारी के 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जोन्स का लाजवाब कैच पकड़ा। हरलीन ने हवा में छलांग लगाते हुए पहले गेंद को बाउंड्री पार जाने से रोका और फिर दूसरी बार में उसको कैच में तब्दील कर दिया।

भारतीय महिला टीम को मिली हार

तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने भारतीय महिला टीम को डकवर्थ लुईस नियम (DLS) के तहत 18 रनों से हरा दिया।

Read More : इग्लैंड के खिलाफ मैच में हरलीन देओल के पकड़े कैच को तेंदुलकर ने कहा ‘कैच ऑफ द ईयर’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *