Headlines

दूसरी बार मां बनीं हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा

Harbhajan Singh's wife Geeta Basra became a mother for the second time

नई दिल्ली : एक्ट्रेस और क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा दूसरी बार मां बनी हैं। गीता बसरा ने बेटे को जन्म दिया है। एक बेटी के पेरेंट्स पहले से है जिसका नाम हिनाया हीर है उसका जन्म 27 जुलाई 2016 को हुआ था।गीता और हरभजन सिंह घर में नन्हे मेहमान के आने से बेहद एक्साइटेड हैं।

दूसरी बार मां बनीं गीता बसरा

गीता बसरा ने क्रिकेटर हरभजन सिंह से 29 अक्टूबर 2015 को पंजाब के जालंधर में शादी की थी। उनकी शादी में क्रिकेट और फिल्म जगत के नामी सितारों ने शिरकत की थी। अपनी प्रेग्नेंसी के वक्त गीता बसरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आई थीं. गीता के प्रेग्नेंसी लुक्स सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।

गीता बसरा ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं। गीता की इन तस्वीरों को काफी पसंद किया गया था। गीता बसरा अपनी प्रेग्नेंसी के वक्त काफी फिट नजर आई थीं। योगा करते हुए गीता ने अपने वीडियो भी शेयर किए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *