Headlines

बड़े रैकेट का भंडाफोड़ 2500 करोड़ की ड्रग्स पकड़ी गयी

Big racket busted, drugs worth 2500 crores caught

नई दिल्ली : Delhi Police के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। दिल्ली पुलिस ने 2500 करोड़ की 350 किलो हेरोइन जब्त की है। इतना ही नहीं पुलिस ने चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में तीन हरियाणा से गिरफ्तार किए गए हैं और एक आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अबतक की सबसे बड़ी ड्रग्स की खेप पकड़ी है। हेरोइन की कीमत ढाई हजार करोड़ बताई जा रही है। यह मामला नार्को टेररिज्म से जुड़ सकता है। नार्को टेररिज्म के एंगल पर जांच जारी है।इस सिंडिकेट के तार पाकिस्तान से भी जुड़े होने का अंदेशा है.

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के सीपी नीरज ठाकुर ने बताया कि यह ऑपरेशन महीनों से चल रहा था। कुल 354 किलो हेरोइन बरामद हुई है।एक अफगानिस्तान के नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। हेरोइन की खेप कंटेनर्स में छुपाकर समंदर के रास्ते मुम्बई से दिल्ली आई थी। मध्यप्रदेश शिवपुरी के पास फेक्ट्री में इस ड्रग्स को और फाइन क्वालिटी बनाया जाना था। फिर यह ड्रग्स पंजाब जाना था। फरीदाबाद मे ड्रग्स छुपाने के लिए किराए का मकान लिया गया था।जहां यह छुपाकर रखी गई थी। अफगानिस्तान में बैठे आरोपी लिंक ऑपरेट कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *