जयपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व.शीशराम ओला पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया की अमर्यादित टिप्पणी से गहरा आक्रोश है। शेखावाटी के कद्दावर नेता के खिलाफ की गई इस टिप्पणी से कांग्रेस के साथ जाट समाज मे भी रोष हैं। इस टिप्पणी के लिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से तत्काल राजस्थान की जनता से माफी मांगने को कहा गया हैं।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए कहा कि स्वर्गीय शीशराम ओला जी ने 60 सालों से अधिक समय तक सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में रहकर किसानों के हितों की रक्षा की। वे केन्द्र एवं राज्य दोनों सरकारों में अनेकों बार कैबिनेट मंत्री रहे। 1968 में उन्हें समाजसेवा के लिए पद्मश्री सम्मान मिला। पद्मश्री स्व. शीशराम ओला पर अमर्यादित टिप्पणी की भ्रत्सना करते हुए इसके लिए गहलोत ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से माफी मांगने की मांग की हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया द्वारा श्री ओला पर की गई टिप्पणियों की मैं भर्त्सना करता हूं। इससे प्रदेश की जनता में भारी आक्रोश पैदा हुआ है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष @JPNadda को अविलंब राजस्थान की जनता से माफी मांगनी चाहिए।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) July 10, 2021
पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और किसान हितेशि स्व. श्री शीशराम ओलाजी पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता की अमर्यादित टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण है। देश एवं प्रदेश के विकास में शीशराम जी का योगदान विशालकाय है। इस असभ्य शब्दावली का प्रयोग ऐसे नेताओं की संस्कारहीन सोच का प्रमाण है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और किसान हितेशि स्व. श्री शीशराम ओला जी पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता की अमर्यादित टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण है।
देश एवं प्रदेश के विकास में शीशराम जी का योगदान विशालकाय है।
इस असभ्य शब्दावली का प्रयोग ऐसे नेताओं की संस्कारहीन सोच का प्रमाण है। pic.twitter.com/9PDzcF910O— Sachin Pilot (@SachinPilot) July 10, 2021
इन्होने भी जताई आपत्ति
मुख्यमंत्री गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के अलावा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, विधायक वेदप्रकाश सोलंकी,मुकेश भाकर,रामनिवास गावरिया,वीरेंद्र सिंह सहित अन्य नेताओं ने भी गौरव भाटिया के ट्वीट पर कड़ी आपत्ति जताई है।
यह है पूरा मामला
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया की कांग्रेस के स्व. वरिष्ठ नेता शीशराम ओला के खिलाफ टीवी डिबेट और ट्विटर पर की गई। टिप्पणी करते हुए कहा था कि जून 2013 में कांग्रेस के मंत्रिमंडल विस्तार में 85 साल की उम्र के शीशराम ओला को शामिल गया था। ‘जिनका हिल गया था पुर्जा, उनमें मनमोहन सिंह जी ढूंढ रहे थे ऊर्जा।’, हमारे लिए जनता का हित सर्वोपरि है और उसी को ध्यान में रखकर ये मंत्रिमंडल विस्तार किया गया है। इस ट्वीट पर कांग्रेस और जाट नेताओं की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया देखने को मिली जिसके बाद गौरव भाटिया ने अपना ट्वीट हटा लिया है।
