जयपुर : राज्य के मेडिकल कॉलेज में MBBS 1st व 2nd ईयर की क्लासेज 12 जुलाई से फिर शुरू हो जाएंगी। इससे पहले थर्ड व फोर्थ ईयर की क्लासेज भी शुरू हो गई थी।
मेडिकल एंड हेल्थ एजुकेशन डिपार्टमेंट ने गुरुवार को आदेश जारी कर दिए हैं। राजस्थान के सभी मेडिकल कॉलेज कोरोना की दूसरी लहर के पीक आने से पहले ही बन्द कर दिए गए थे। राज्य के सभी प्राइवेट और सरकारी मेडिकल कॉलेज भी बन्द कर दिए गए थे। बीकानेर के सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में भी कई स्टूडेंट्स कोविड की चपेट में आ गए थे। ऐसे में सभी कॉलेज में ऑनलाइन क्लासेज शुरू हो गई। इस समय तक 1st ईयर का एक सेमस्टर हो जाता है, लेकिन इस बार कोई लिखित एग्जाम नहीं हुआ है।
अब कॉलेज खुलते ही मेडिकल कॉलेज में एग्जाम का सीजन शुरू हो जाएगा। दरअसल कोविड की तीसरी लहर की आशंका के कारण भी राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस भी तुरंत एग्जाम लेना चाहेगा।
