कांग्रेस का तंज : सुरजेवाला बोले, ‘परफॉर्मेंस पैमाना तो PM को भी हट जाना चाहिए’

सुरजेवाला

नई दिल्ली : मोदी सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार आज होने जा रहा है। माना जा रहा है कि नई कैबिनेट में परफॉर्मेंस के आधार पर मंत्रियों को हटाया और प्रमोट किया जा रहा है। इस पर कांग्रेस ने तंज कसा है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने तंज कसते हुए कहा है कि अगर परफॉर्मेंस पैमाना है तो प्रधानमंत्री को भी हट जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कैबिनेट विस्तार सिर्फ ‘डिफेक्टर एडजस्टमेंट एक्सरसाइज’ है।

सुरजेवाला ने कहा, अगर परफॉर्मेंस ही पैमाना है तो सबसे पहले रक्षा मंत्री को हट जाना चाहिए, क्योंकि उनके रहते चीन ने हमारी जमीन पर कब्जा कर लिया गया है। उन्होंने आगे अमित शाह पर तंज कसते हुए कहा कि गृह मंत्री को भी हट जाना चाहिए, क्योंकि उनके रहते मॉब लिंचिंग और कस्टोडियल डेथ जैसे मामले आम हो गए हैं। नक्सलवाद बेकाबू हो गया है।

सुरजेवाला ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान को हट जाना चाहिए जो तेल की कीमतें को काबू करने में नाकाम रहे हैं। खराब कोविड प्रबंधन के लिए डॉ. हर्षवर्धन को हट जाना चाहिए। अर्थव्यवस्था के मिसमैनेजमेंट के लिए वित्त मंत्री को हट जाना चाहिए।

उन्होंने आगे प्रधानमंत्री मोदी पर हमला करते हुए कहा कि उन्हें भी हट चाहिए। क्योंकि उन्होंने देश की शांति और चैन को कूड़े में डाल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *