Headlines

सीएम गहलोत बोले, ‘राजनीतिक दुरुपयोग से CBI, ED व इनकम टैक्स की साख हुई बर्बाद’

गहलोत Reduction in the rights of the body heads: will no longer be able to sign on the retirement benefit file निकाय प्रमुखों के अधिकारों में कटौती: रिटायरमेंट बेनीफिट की फाइल पर अब नहीं कर सकेंगे सिग्नेचर

जयपुर : यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व रिवर फ्रंट घोटाले पर शुरू हुई सीबीआई की रैड के बाद राजस्थान मुख़्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर सीबीआई, इनकम टैक्स एवं ईडी संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगते हुए तीखा हमला बोला। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्विटर पर सिलसिलेवार तीन ट्वीट में चुनावो से पहले सीबीआई, इनकम टैक्स एवं ईडी के राजनीतिक दुरुपयोग से इन संस्थाओ की साख बर्बाद होने की बात भी कही।

सीएम गहलोत ने ट्वीट किया कि जब भी किसी प्रदेश में चुनाव आते हैं या फिर राजनैतिक संकट पैदा किया जाता है तो विशेष निर्देशों के साथ सीबीआई, इनकम टैक्स एवं ईडी को एक्टिव कर दिया जाता है। यूपी में चुनाव पास आते ही सीबीआई ने छापेमारी करना शुरू कर दिया है। पहले पश्चिम बंगाल, राजस्थान, मध्य प्रदेश और कर्नाटक इत्यादि राज्यों में भी इन संस्थाओं का दुरुपयोग हुआ।

उन्होंने आगे लिखा कि इन सभी केन्द्रीय संस्थाओं की विश्वसनीयता मौटे तौर पर वर्षों तक निष्पक्ष तरीके से काम करने की रही थी लेकिन जिस तरह भाजपा अपना राजनीतिक एजेंडा पूरा करने के लिए इन एजेंसियों को निर्देश दे रही है उससे इनकी साख बर्बाद हो गई है।

इन संस्थाओं में काम कर रहे अधिकांश अधिकारियों के खुद के जेहन में ये बात आ चुकी है। फिर भी मजबूरी में उन्हें कार्रवाई करनी पड़ती है। मुझे विश्वास है कि समय आने पर केन्द्रीय संस्थाओं का राजनीतिक दुरुपयोग करने वाली भाजपा को जनता माकूल जवाब देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *