Headlines

बात बनी तो जल्द हो सकता है मंत्रिमण्डल विस्तार,दूर हो सकते है पायलट खेमे के गिले-शिकवे

बात बनी तो जल्द हो सकता है मंत्रिमण्डल विस्तार,दूर हो सकते है पायलट खेमे के गिले-शिकवे

जयपुर। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अजय माकन की दो दिवसीय जयपुर यात्रा के दौरान मंत्रिमण्डल विस्तार, राजनैतिक नियुक्तियां और संगठन में जिलाध्यक्षों आदि की नियुक्तियों आदि पर विचार मंथन होने की संभावना है। संभवत: माकन सुलह फार्मूला लेकर जयपुर पहुंच रहे हैं।

माकन की सीएम से होने वाली मंत्रणा पर सबकी नजर

माकन के प्रस्तावित दौरे में केवल कल दोपहर में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर सात जुलाई से महंगाई व पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर दस दिवसीय आंदोलन की रूपरेखा पर विचार विमर्श की दोपहर तीन बजे मात्र एक बैठक प्रस्तावित है,जबकि अजय माकन का 7 जुलाई की दोपहर ढाई बजे तक जयपुर में ही रहने का कार्यक्रम हैं।

माकन के रात्रि प्रवास जयपुर में करने के पीछे यह माना जा रहा है कि वे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से इन सब मुद्दों पर डोटासरा को साथ लेकर विचार विमर्श करेंगे। उपचुनाव के बाद कल पहली बार जयपुर आ रहे हैं। उपचुनाव के बाद प्रभारी माकन की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात भी नहीं हुई है। अजय माकन के दौरे में सबसे ज्यादा निगाहें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात पर रहेंगी।

माकन की यात्रा से सरगर्मियां तेज

कांग्रेस में राजस्थान के प्रभारी महामंत्री अजय माकन पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट खेमे से भी बातचीत कर सकते है ताकि कोई सर्वमान्य हल निकल आएं। हेमाराम चौधरी का विधानसभा से इस्तीफे का मुद्दा भी फिलहाल उलझा हुआ है। हेमाराम को वे मिलने बुला सकते हैं। माकन की इस यात्रा को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है,क्योंकि बसपा से कांगेस में आए विधायक भी अपनी बात उनके समक्ष रखने को आतुर है तो सरकार को समर्थन दे रहे 13 निर्दलीय भी उनसे मिल सकते हैं। सरकार के कामकाज से नाराज चल रहे पायलट खेमे और उनका काउंंटर देने के लिए मैदान में उतरे बसपा व निर्दलीयों के बयानबाजी भले ही फिलाहल बंद हो गई हो, लेकिन खींचतान कम नहीं हुई है। गहलोत-पायलट खेमों के बीच शह मात का खेल जारी है।

असली मकसद अलग

अजय माकन के दौरे को महंगाई के खिलाफ आंदोलन की तैयारी बैठक के लिए भले ही बताया जा रहा हो, लेकिन असली वजह खींचतान मिटाने की कवायद है। बताया जाता है कि आंदोलन की तैयारी बैठक के बहाने माकन दोनों खेमों के नेताओं से मिलकर माहौल को सहज बनाने की कवायद करेंगे।

Tour Programme Sh. Ajay Maken 06 & 07 July

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *