Headlines

सॉलिसिटर जनरल को हटाने की मांग, SG तुषार मेहता बोले- मुलाकात ही नहीं हुई

तुषार मेहता

नई दिल्ली : बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात के विवाद को सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने गलत बताया है। मेहता ने शुभेंदु से मीटिंग की बात से शुक्रवार को इनकार कर दिया। मेहता को सफाई इसलिए देनी पड़ी, क्योंकि ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर सॉलिसिटर जनरल को हटाने की मांग की है।

तुषार मेहता ने कहा, ‘शुभेंदु अधिकारी गुरुवार को बिना बताए मेरे घर पहुंचे थे। मैं पहले से तय मीटिंग में था, इसलिए मेरे स्टाफ ने शुभेंदु को इंतजार करने को कहा। मेरी मीटिंग खत्म होने के बाद स्टाफ ने शुभेंदु को बताया कि मैं उनसे नहीं मिल सकता। वे भी मीटिंग के लिए जोर दिए बगैर वहां से चले गए। इसलिए उनसे मेरी मुलाकात का सवाल ही नहीं उठता।

तृणमूल का आरोप- केस को प्रभावित करने के लिए मीटिंग हुई

इस मामले में तृणमूल सांसद डेरेक ओ’ ब्रायन और सुखेंदु शेखर रॉय ने प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखकर तुषार मेहता को पद से हटाने की मांग की है। उनका आरोप है कि यह मीटिंग नारदा और शारदा केस के फैसले को प्रभावित करने के लिए की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *