Headlines

डेल्टा+ वैरिएंट के बढ़ते खतरे के बीच मोदी बोले-टेस्टिंग अहम हथियार, धीमी ना हो रफ्तार

नई दिल्ली: कोविड-19 से जारी जंग के बीच देश में कोरोना के डेल्टा+ वैरिएंट के बढ़ते खतरे के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश में वैक्सीनेशन की स्थिति और कोरोना के हालात पर हाईलेवल मीटिंग की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई मीटिंग में PMO के अधिकारी, स्वास्थ्य सचिव और नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल मौजूद रहे। अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को ऐज ग्रुप के हिसाब से वैक्सीनेशन कवरेज के बारे में बताया। उन्हें अलग-अलग राज्यों में हेल्थकेयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और आम लोगों को टीका लगाने के बारे में भी जानकारी दी गई।

प्रधानमंत्री ने इस सप्ताह वैक्सीनेशन की बढ़ती रफ्तार पर संतोष जताया। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस रफ्तार को आगे भी बढ़ाना जरूरी है। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि टेस्ट में कमी न हो। क्योंकि टेस्ट की किसी इलाके में बढ़ते संक्रमण को ट्रैक करने और रोकने के लिए अहम हथियार है।

6 दिन में सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन

पीएम मोदी को बताया गया कि पिछले 6 दिनों में 3.77 करोड़ वैक्सीन के डोज दिये गये हैं। यह मलेशिया, सऊदी अरब और कनाडा जैसे देशों के कुल आबादी से भी ज्यादा है। देश के 128 जिलों में 45 से अधिक उम्र की 50 प्रतिशत अबादी को वैक्सीन दी गई है। इसके अलावा 16 जिलों में 45 से ज्यादा के उम्र के 90 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। अधिकारियों ने समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री को बताया है कि हम टीकाकरण को लोगों तक पहुंचाने के लिए नवीन तरीकों का पता लगाने और उन्हें लागू करने के लिए राज्य सरकारों के संपर्क में हैं।

अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को बताया कि वे वैक्सीनेशन के लिए लोगों तक पहुंचने के नए तरीके पता करने और उन्हें लागू करने के लिए राज्य सरकारों के संपर्क में हैं। इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ऐसे प्रयासों में गैर सरकारी संगठनों और दूसरे संगठनों को शामिल किया जाना चाहिए।

इस बैठक में पीएम मोदी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वो विभिन्न राज्यों में टेस्टिंग की गति को बरकरार रखें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि संक्रमण का पता लगाने में सबसे प्रमुख हथियार है लिहाजा किसी भी कीमत पर राज्यों में टेस्टिंग की गति धीमी ना होने पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *