Headlines

गजेंद्र सिंह शेखावत के खिलाफ डॉ. महेश जोशी समर्थकों का बड़ी चौपड़ पर प्रदर्शन

जयपुर : फोन टेपिंग के मामले में राजस्थान के मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच द्वारा नोटिस भेजकर बयान देने के लिए बुलाने पर शुक्रवार को बड़ी चौपड़ पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

हवामहल विधानसभा क्षेत्र से युवा कांग्रेस नेता मित्रोदय गांधी की अगुवाई में सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता बड़ी चौपड़ पर पहुंचे। बड़ी चौपड़ पर प्रदर्शन के साथ ही हवामहल के सामने चेन बनाकर करीब दो घंटे तक प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस इस पूरे मामले को केंद्र सरकार के अधीन दिल्ली पुलिस पर प्रभाव बनाकर राजनीतिक दुर्भावना से ग्रसित बता रही है। इसमें जयपुर शहर में नगर निगम हैरिटेज के कांग्रेसी पार्षद, ब्लॉक अध्यक्ष, पार्षद प्रत्याशियों सहित वार्ड अध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

badi chopad congress demostration 1624611728

गहलोत सरकार को अस्थिर करने में जुटा केंद्र

कांग्रेस नेता मित्रोदय गांधी ने कहा कि केंद्र गहलोत सरकार को अस्थिर करने में जुटा हुआ है। इसीलिए मुख्य सचेतक महेश जोशी के खिलाफ षड़यंत्र रच रही है। जबकि उनके खिलाफ किसी तरह का कोई मुकदमा नहीं है। प्रदर्शनकारी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर शेखावत ने महेश जोशी से माफी नहीं मांगी तो जयपुर में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *