Headlines

बीजपी में नोटिस वॉर की तैयारी, पूनिया बोले- जहां जरूरी होगा, वहां कार्रवाई होगी

जयपुर : पिछले दिनों वसुंधरा राजे खेमे के नेताओं ने मौजूदा संगठन की कार्यप्रणाली और राजे की अनदेखी पर सवाल उठाए थे। प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने बयानबाजी करने वाले नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी थी। अरुण सिंह के दौरे के दो दिन बाद ही कार्रवाई शुरू हो गई है। वसुंधरा राजे खेमे के रोहिताश शर्मा को कल नोटिस देने के बाद अब बाकी नेताओं को नोटिस देने की तैयारी शुरू कर दी है। पिछले दिनों राजे समर्थक विधायक प्रताप सिंह सिंघवी, भवानी सिंह राजावत, प्रहलाद गुंजल सहित कई नेताओं ने बयानबाजी की थी।

पूनिया ने कहा- पार्टी फोरम पर ही अपनी बात रखे

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा- नेताओं को ऐसी बयानबाजी से बचना चाहिए, पार्टी फोरम पर ही अपनी बात रखें। कोई नेता अगर मर्यादा का उल्लंघन करता है तो कार्रवाई होती है। आपके हिसाब से तो मुझे बहुत लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी पड़ेगी। और लोगों के खिलाफ कार्रवाई के सवाल पर कहा- इंतजार कीजिए कल तक। हर चीज की मर्यादा है, पार्टी में डिसिपलन का एक प्रोसेस है, जब जायज लगता है तो कार्रवाई करते हैंं। जहां पार्टी को लगेगा, कार्रवाई करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *