Headlines

CBSE 12th का रिजल्ट 31 जुलाई को, वैकल्पिक परीक्षाएं 15 अगस्त के बाद, सुप्रीम कोर्ट में सीबीएसई ने दिया हलफनामा

CBSE 12th Exams 2021: सीबीएसई ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर बताया है कि 15 अगस्त से लेकर 15 सितंबर के बीच CBSE 12th की लिखित परीक्षा करवा सकते है। ये परीक्षाएं वैकल्पिक होंगी और छात्र अगर चाहें तो इनमें शामिल हो सकते हैं। सीबीएसई बोर्ड 31 जुलाई तक 12वीं का रिजल्ट हाल ही में बने क्राइटेरिया के आधार पर जारी करेगा। जो छात्र इससे संतुष्ट नहीं होंगे, वे परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इस परीक्षा में मिले नंबर फाइनल मार्क्स होंगे।

CBSE 12th परीक्षा देने वाले छात्रों का रिजल्ट इस तरह होगा तय

सीबीएसई बोर्ड के मुताबिक छात्रों का रिजल्ट 30:30:40 क्राइटेरिया के आधार पर तैयार किया जा रहा है। लेकिन जो स्टूडेंट्स परीक्षा देंगे, उनका फाइनल रिजल्ट लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर बनाया जाएगा। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। CBSE जल्द ही इस बारे में ज्यादा जानकारी शेयर कर सकता है। इसके अलावा बोर्ड ने शीर्ष कोर्ट को बताया कि एक कमिटी जो छात्र रिजल्ट से छात्रों की आपत्ति को देखेगी।

31 जुलाई तक जारी होगा CBSE 12th का रिजल्ट

पिछले दिनों सीबीएसई ने 12वीं के छात्रों के मूल्यांकन का फॉर्मूला बताया था। इसके मुताबिक छात्रों को 30 प्रतिशत अंक 10वीं के अंकों के आधार पर, 30 प्रतिशत अंक 11वीं के परिणाम के आधार पर और 40 प्रतिशत अंक 12वीं के प्री-बोर्ड/इंटरनल असेसमेंट के आधार पर दिए जाएंगे। बोर्ड इसी फॉर्मूले का इस्तेमाल कर 12वीं का रिजल्ट 31 जुलाई तक जारी कर देगा।

रिजल्ट तैयार करने के लिए बोर्ड बना रहा सॉफ्टवेयर और हेल्प डेस्क

सीबीएसई ने कुछ दिन पहले बोर्ड से संबद्ध सभी स्कूलों को लेटर लिखकर बताया था कि 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को तैयार करने के लिए एक आईटी सिस्टम डेवलप किया जा रहा है। इसके अलावा एक हेल्प डेस्क भी बनाई जाएगी, जो स्कूलों को रिजल्ट बनाने में मदद करेगी। इसका इस्तेमाल कर कम समय में रिजल्ट तैयार किया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *